{"_id":"5c50bdecbdec2273a3396ae7","slug":"21548795372-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपित की तलाश में गाजियाबाद पुलिस की दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के आरोपित की तलाश में गाजियाबाद पुलिस की दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में मवाना पहुंची गाजियाबाद पुलिस
मवाना (मेरठ)। गाजियाबाद के विजयनगर थाना पुलिस ने मंगलवार को दुष्कर्म के एक आरोपित की तलाश में छापामारी की लेकिन आरोपित नहीं मिल सका। पुलिस ने उसके बड़े भाई को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार विजयनगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती की बहन की शादी मवाना के अटौरा निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के बाद युवती का अपने जीजा के भाई से प्रेम प्रसंग हो गया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। अब वह दूसरी जगह शादी कर रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर युवती ने विजयनगर थाने में युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। मंगलवार को थाने की महिला दरोगा एकता व कांस्टेबल शशिकांत के साथ पीड़िता मवाना थाने पहुंची, जहां से मवाना पुलिस के साथ पीड़िता आरोपित के घर पहुंची। हालांकि दबिश के दौरान आरोपित घर नहीं मिला। पुलिस ने आरोपित के बड़े भाई को हिरासत में ले लिया। बड़े भाई को हिरासत में लेने के दौरान वहां परिजनों की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। लेकिन पुलिस हिरासत में लिए गए युवक को थाने ले आई। थाना प्रभारी अशोक ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस आरोपित के भाई को अपने साथ गाजियाबाद ले गई है।