{"_id":"5c4b5846bdec22271f34197f","slug":"21548441670-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंद में दो हजार रुपये के लिए बहन को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद में दो हजार रुपये के लिए बहन को मार डाला
विज्ञापन
दो हजार रुपये के लिए बहन को मार डाला
देवबंद (सहारनपुर)। दो हजार रुपये की मामूली रकम के लिए एक भाई हैवान बन गया और रकम चोरी करने के संदेह में बहन की सिर पर ईंट से प्रहार कर जान ले ली। घटना के बाद भाग रहे आरोपी को परिवार के लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका सुनीता (50) गांव चौरा, थाना गागलहेड़ी निवासी रणवीर सिंह की पत्नी थी। गिरफ्तार हत्यारोपी भाई अरविंद यादव है। पुलिस ने बताया कि अरविंद के पिता बेद सिंह की कुछ दिनों पूर्व मौत हो गई थी, जिसके चलते सुनीता अपने मायके गांव मंझौल जबरदस्तपुर में आई हुई थी। शुक्रवार को उसके भाई अरविंद के घर में रखे दो हजार रुपये गायब हो गए, जिसका आरोप अरविंद ने बहन सुनीता पर लगा दिया। इसी बात पर दोनों के बीच बहस हो गई। आरोप है कि अरविंद अचानक इतना गुस्से में आ गया कि उसने पास पड़ी ईंट उठाकर सुनीता के सिर कई वार कर दिए। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी और कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। इस दौरान सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अरविंद को हिरासत में ले लिया और शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खेड़ा मुगल चौकी प्रभारी ने बताया कि इस मामले में अरविंद के छोटे भाई की तरफ से तहरीर दी जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
बोला हत्यारोपी, बस मार दिया...
देवबंद। बहन की हत्या करने के बाद हत्यारोपी अरविंद को कोई पछतावा नहीं था। उससे घटना के बारे में पूछा गया तो इतना ही कहा कि बस मार दिया। बोला बदनाम कर रही थी, मैं तो बीड़ी पीता हूं, और कोई ऐब नहीं है। पुलिस से पूछताछ में बताया कि उसके दो हजार रुपये चोरी कर लिए थे।