{"_id":"5b85b0da42c79206ed67dc1f","slug":"21535488218-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज हड़ताल पर रहेंगे लाइनमैन, फाल्ट अटैंड होने में होगी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज हड़ताल पर रहेंगे लाइनमैन, फाल्ट अटैंड होने में होगी दिक्कत
Updated Wed, 29 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। गृह तहसीलों के बिजलीघरों से हटाकर दूसरी तहसीलों के बिजलीघरों पर तैनात करने के आदेश से आउटसोर्स लाइनमैनों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। लाइनमैनों ने बुधवार से हड़ताल पर रहने का एलान कर दिया। पश्चिमांचल के लाइनमैन 31 अगस्त तक हड़ताल पर रहेंगे।
प्रदेश के प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं यूपीपीसीएल के चेयरमैन आलोक कुमार ने लंबे समय से अपनी गृह तहसीलों में जमे आउटसोर्स लाइनमैनों को हटाकर दूसरी तहसीलों में भेजने का आदेश दिया है। सभी कंपनियों को आदेश का अनुपालन 30 अगस्त तक करने को कहा गया है। आदेश मिलने के बाद से लाइनमैनों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। निविदा-संविदा कर्मचारी सेवा समिति ने 29 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक तीन दिन हड़ताल का आह्वान करते हुए सभी जिला मुख्यालयों पर सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक धरना देने का निर्णय लिया है। समिति अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और महासचिव अमित खारी ने कहा कि संविदा लाइनमैनों में कुशल को 7886 रुपये और अकुशल को 6476 रुपये वेतन मिलता है। अगर गृह तहसील से हटाकर दूसरी तहसीलों के बिजलीघरों में भेजा जाएगा तो वे इतने कम वेतन में कैसे काम करेंगे। अगर विभाग समान कार्य, समान वेतन आदेश को लागू करके सीधे भर्ती करे तो लाइनमैन जाने को तैयार हैं। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि इस आदेश से 90 फीसदी फाल्ट बढ़ जाएंगे क्योंकि क्षेत्र की नई लाइनों का पता करने में ही एक से ज्यादा महीने लग जाएंगे।
फाल्ट नहीं होंगे ठीक, होगी भारी दिक्कत
आज से कर्मचारियों की हड़ताल होने पर फाल्ट ठीक होने में दिक्कत होगी। इसके चलते लोगों को बिजली आपूर्ति में भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि पीवीवीएनएल अधिकारियों ने संकट से निपटने की बात कही है। बताया कि इसके लिए ठेकेदारों से लेबर का इंतजाम करने को कहा गया है।