फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चालू रहेगी ट्रक हड़ताल,

चालू रहेगी ट्रक हड़ताल,

Fri, 27 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
चालू रहेगी ट्रक हड़ताल,
मेरठ। डीजल-पेट्रोल के दामों को जीएसटी के दायरे में लाने, थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की बढ़ी दर कम करने और टोल टैक्स बंद करने की मांग को लेकर चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही। वहीं दिल्ली में हुई ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने भी सरकार से बात नहीं बनने पर हड़ताल जारी रखने का आह्वान कर दिया।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने देश के सभी ट्रांसपोर्ट पदाधिकारियों को बैठक में बुलाया था। बताया कि केंद्र सरकार मांगों को पूरा करने की बजाय कमेटी गठित करने के आश्वासन पर हड़ताल खत्म कराना चाहती है। लेकिन ट्रांसपोर्टर इस पर राजी नहीं है। क्योंकि इससे पहले भी सरकार कमेटी बनाती रही है। इन कमेटियों ने आज तक कुछ नहीं किया। कार्यवाहक वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने मांगों पर विचार करने की बात कहते हुए समाधान कराने के लिए कमेटी बनाने का आश्वासन दिया था। सरकार ट्रांसपोर्टरों की मांग मानने को तैयार नहीं है। इस पर मोटर कांग्रेस ने आगे भी हड़ताल जारी रखने का आह्वान कर दिया है। मेरठ से दिल्ली जाने वालों में गौरव शर्मा, राकेश विज, पिंकी गुप्ता, दीपक गांधी, सरदार खेता सिंह आदि शामिल रहे। इधर, बृहस्पतिवार को भी ट्रांसपोर्टर धरने पर जमे रहे। बारिश ने धरने को बाधा पहुंचाने का काम किया। लेकिन धरना चालू रहा। कोई भी बाहरी ट्रक नहीं चलने दिया गया। हड़ताल से माल का आवागमन बाधित हो रहा है।
विज्ञापन


खास बातें:
बारिश में भी धरने पर जमे रहे ट्रांसपोर्टर, नहीं चलने दिया ट्रक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed