फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सूरजकुंड नाले से अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम टीम का विरोध

सूरजकुंड नाले से अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम टीम का विरोध

Sat, 14 Jul 2018 02:28 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
सूरजकुंड नाले से अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम टीम का विरोध
अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का किया विरोध
विज्ञापन

मेरठ। सूरजकुंड रोड पर नाले की पटरी पर शुक्रवार को अवैध निर्माण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम का लोगों ने विरोध किया। इसके बाद नगर निगम का अमला बगैर अतिक्रमण हटाए ही लौट गया। सूरजकुंड रोड पर पानी की टंकी के पास से नाला गुजर रहा है। इस नाले की पुलिया काफी पुरानी और छोटी है। इसको बनाने के लिए एक साल पहले टेंडर निकाला गया था। नाले की पुलिया के पास स्थाई अतिक्रमण होने के कारण उसका चौड़ीकरण नहीं हो सका। नगर निगम प्रशासन पहले भी कई बार पुलिया निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाने का प्रयास कर चुका है। लेकिन लोगों के विरोध के कारण सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने के लिए संपत्ति अधिकारी राजेश कुमार टीम के साथ वहां पहुंचे। लेकिन लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। संपत्ति अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति ने सिविल कोर्ट का स्टे आर्डर दिखाया है। हालांकि वह स्टे सोमवार तक के लिए ही है। सोमवार के बाद अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed