{"_id":"5b46706f4f1c1bc4248b5c42","slug":"21531342959-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग पूरी ना होने तक लेखपाल संघ का धरना जारी रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग पूरी ना होने तक लेखपाल संघ का धरना जारी रहेगा
Updated Thu, 12 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मांगों को लेकर लेखपालों का धरना जारी
मेरठ। लेखपालों की आठ सूत्रीय मांग को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की जिला शाखा की ओर से कलक्ट्रेट पर तीसरे दिन भी धरना जारी रहा। लेखपाल आनी मांगों को शासन प्रशासन स्तर पर मनवाने के लिए आंदोलित हैं और पूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए धरने पर बैठे हैं। जिलाध्यक्ष लोकेंद्र राठी ने बताया कि जब तक लेखपाल संघ की सभी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि लेखपालों को प्रारम्भिक ग्रेड-पे दिया जाए और भत्तों में वृद्घि की जाए। साथ ही 2001 में चयनित व 2003-4 में प्रशिक्षित किन्तु 2005 में नियुक्त लेखपालों को पुरानी पेंशन दी जाए। तीसरे दिन जिला सचिव इंद्रीयदमन त्यागी सहित धर्मपाल सिंह, नरेंद्र कुमार, हरवीर सिंह, अब्दुल रहमान, गौरव तोमर, सुशील प्रसाद शर्मा, राधेश्याम शर्मा, अरविंद कुमार आदि रहे।