{"_id":"5b3699a64f1c1bed778b6ad8","slug":"21530304934-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट: प्रपत्रों की जांच के लिए आज आखिरी मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट: प्रपत्रों की जांच के लिए आज आखिरी मौका
Updated Sat, 30 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। मेडिकल कॉलेज में नीट के तहत अभ्यर्थियों के प्रपत्रों के सत्यापन की प्रक्रिया का शनिवार को आखिरी दिन है। जो भी अभ्यर्थी प्रपत्रों की जांच से रह गए हैं, उन सभी को शनिवार को बुलाया गया है। शुक्रवार को 558 अभ्यर्थियों के प्रपत्रों की जांच हुुई, जबकि करीब 1500 से अभ्यर्थी आए थे। लेकिन समय की कमी और दस्तावेजों की खामियों के कारण उनके प्रपत्रों की जांच नहीं हो सकी।
मेडिकल कॉलेज में 26 जून से नीट की काउंसिलिंग के लिए प्रपत्रों की जांच चल रही है। अब तक 1727 अभ्यर्थियों के प्रपत्रों की जांच हो चुकी है। पहले दिन 365, दूसरे दिन 374 और तीसरे दिन 430 अभ्यर्थियों के प्रपत्रों की जांच हो चुकी है। शुक्रवार को 207 से ज्यादा अंक वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों (डॉक्यूमेंट्स) का सत्यापन किया गया।
नोडल अधिकारी डॉ. विभु साहनी ने बताया कि अब एक दिन बचा है, लिहाजा आखिरी दिन सभी अभ्यर्थी आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की भी जांच की गई, जिनके पास कुछ दस्तावेज कम थे। उन्हें मौका दिया गया, ताकि वह परेशान न हों। उन्होंने बताया कि अगर अभ्यर्थी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रमाण पत्र लाएं तो उन्हें ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। इसके अलावा मूल निवास प्रमाण पत्र भी जरूरी हैं।