{"_id":"5b241ffa4f1c1bf36e8b82b9","slug":"21529094138-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधरे सदर बाजार में हालात, नहीं चले चौपहिया वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुधरे सदर बाजार में हालात, नहीं चले चौपहिया वाहन
Updated Sat, 16 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर बाजार में नहीं चले चौपहिया वाहन
मेरठ। सदर बाजार में शुक्रवार को चौपहिया वाहन और ई-रिक्शा रोकने के लिए लगाए गए पांच बैरिकेडिंग पर कैंट बोर्ड के कर्मचारी तैनात रहे। सुबह से देर शाम तक इन वाहनों को बाजार में नहीं जाने दिया गया। इसके साथ ही टीम ने सड़क पर सामान रखने वाले दुकानदारों को भी सख्त चेतावनी दी। स्थानीय लोगों की कार आदि के लिए कैंट बोर्ड स्टिकर जारी करेगा। सप्ताहभर बाद पूरी व्यवस्था बनने के बाद यहां गार्ड तैनात किए जाएंगे।
बता दें कि कैंट क्षेत्र में चलाए जा रहे 100 दिन के विशेष अभियान के तहत हर वार्ड में काम चल रहा है। बांबे बाजार, आबूलेन और सदर बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराना कैंट बोर्ड की प्राथमिकता में है। सीईओ प्रसाद चव्हाण ने बाजार की समस्या को देखते हुए एक सप्ताह के भीतर चार जगह पार्किंग शुरू कराने और आबूलेन पर जैन स्टील व आरके आटोमोबाइल के सामने बन रहे टॉयलेट का काम पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं सीईओ प्रसाद चव्हाण ने शुक्रवार को वार्ड नंबर एक में मस्जिदों के आसपास सफाई को लेकर निरीक्षण किया।