फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मजदूरों को एकजुट होने पर बल दिया

मजदूरों को एकजुट होने पर बल दिया

Wed, 02 May 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
मजदूरों को एकजुट होने पर बल दिया
खेकड़ा (बागपत)। नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति के तत्वावधान में मजदूर दिवस पर संगोष्ठी हुई। इसमें वक्ताओं ने मजदूरों को एकजुट होने पर बल दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम सांकरौद में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के महासचिव देवेंद्र धामा ने कहा कि मजदूरों से न्याय दुनिया भर के मजदूर प्रथम मई को मजदूर दिवस के रूप में मनाते हैं। यदि नजर दौड़ाई जाए तो ऐसा महसूस होता है कि हम मजदूरों के हितों की देखभाल नहीं कर पाए। आज भी कुछ स्थानों पर मजदूरों का डट कर शोषण हो रहा है। घरों, होटलों व ढाबों पर बच्चों से मजदूरी करवाई जा रही है। सरकारी अधिकारी अपने घरों में मजदूरों से कार्य करवा रहे हैं, उद्योगपति कारखानों से होने वाले लाभांश को मजदूरों से छुपाकर उन्हें बोनस देने में आनाकानी कर रहे हैं, महिलाओं से अधिक काम लेकर कम वेतन दिया जा रहा है। कुछ स्थानों पर 12-12 घंटे भी मजदूरों से काम लिया जा रहा है। श्रम कानूनों की धच्जियां उड़ाई जा रही हैं। कारखाना अधिनियम के तहत मजदूरों को सुख सुविधाएं नहीं मिल रही हैं, मजदूरों से उनके हक छीने जा रहे हैं। बड़े-बड़े बांधें, सड़कें, पुल और भवन बनाने वाले मजदूरों के लिए आवासों की सुविधा तक नहीं है। मजदूर संगठनों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। ऐसे में मजदूरों के हितों के लिए सभी को आगे आना होगा। इसमें सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed