{"_id":"5ac686704f1c1bcc618b5aa7","slug":"21522959984-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया नगर का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया नगर का किया निरीक्षण
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहिया नगर में 70 प्रतिशत सर्वे कार्य पूरा
मेरठ। लोहिया नगर में चल रहे जमीन के सर्वे को देखने के लिए एमडीए सचिव राजकुमार आज लोहिया नगर योजना में पहुंचे। उन्होंने गांव काजीपुर में किसानों से बात की। किसानों ने भी उनका जोरदार स्वागत किया। किसानों का कहना था कि लंबे समय बाद उनकी अतिरिक्त प्रतिकर की यह मांग पूरी हो रही है। योजनाओं में अब इसके लिए सर्वे चल रहा है कि कहां कितनी जमीन शेष है और कितनी जमीन पर लोगों के कब्जे हैं। सचिव राज कुमार ने बताया कि लोहिया नगर में सर्वे का 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और लगभग तीन दिन का काम शेष है। यह काम भी जल्दी ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान भी इसमें सहयोग करें जिससे जल्दी काम पूरा हो सके। इस मौके पर सुरेंद्र भड़ाना, पोपन प्रधान अशफाक अली, विनोद, चेयरमैन जसवीर सिंह, सत्यपाल समेत काफी किसान मौजूद रहे।