फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पानी के खराब एटीएम देखकर भड़के सीईई, मांगा मेंटीनेंस का हिसाब

पानी के खराब एटीएम देखकर भड़के सीईई, मांगा मेंटीनेंस का हिसाब

Thu, 08 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
पानी के खराब एटीएम देखकर भड़के सीईई, मांगा मेंटीनेंस का हिसाब
सप्ताह भर में कैंट के सभी हैंडपंप-एटीएम होंगे चालू
विज्ञापन

मेरठ। गर्मी की शुरुआत होते ही शहर में हर जगह पानी की किल्लत शुरू हो जाती है। इसको लेकर बुधवार को कैंट के सीईई ने इलाके में लगे हैंडपंप और पानी के एटीएम का जायजा लिया तो हैंडपंप तो कुछ ही खराब मिले लेकिन एटीएम की स्थिति ज्यादा गंभीर थी। उन्होंने सप्ताह भर के भीतर सभी 18 एटीएम को ठीक कराने के आदेश जारी कर दिए हैं। हैंडपंप को भी सात दिन के भीतर ठीक कराने के आदेश जारी किए हैं।
कैंट इलाके में 18 जगहों पर कुछ दिन पहले वाटर एटीएम लगाए गए थे। इसका मकसद एक रुपये में एक लीटर पानी के जरिये आम लोगों को साफ पानी पिलाना मकसद था। कुछ दिन तो एटीएम ठीक चले, लेकिन अधिकांश अब खराब हो गए हैं। काफी दिनों से इनको कोई देखना वाला नहीं था। बुधवार को कैंट सीईई अनुज सिंह ने खुद जाकर वाटर एटीएम चेक किए तो पांच जगह पर वे बंद मिले। उन्होंने इंजीनियर से पूछा कि इतनी जल्दी ये बंद कैसे हो गए। मेंटेनेंस क्यों नहीं कराया गया। उन्होंने इंजीनियर से सप्ताहभर के भीतर सारे वाटर एटीएम और कैंट में लगे 412 हैंडपंप को ठीक कराने को कहा।
विज्ञापन


अवैध निर्माण पर चला हथौड़ा, हटाए पर्दे
कैंट बोर्ड के सीईओ आलोक गुप्ता के निर्देश पर बुधवार को टीम ने कई जगहों पर हो रहे अवैध निर्माण पर हथौड़ा चलाया। टीम ने तोपखाना में बन रहे अवैध कमरे को ध्वस्त कर दिया। लालकुर्ती वार्ड नंबर दो में घोसी मोहल्ले में अवैध निर्माण को तोड़ा गया। यहां के बाद टीम ने सदर बाजार में अतिक्रमण चलवाया। इसके साथ कैंट में जहां भी भवनों के सामने कपड़े के बड़े पर्दे लगे हुए थे, उन्हें उतारने के आदेश जारी हो गए हैं। सीईई ने बताया कि कई जगह पर्दे की आड़ में अवैध निर्माण कर रहे थे, इसको देखते हुए सभी जगह पर्दे उतरवाए जा रहे हैं। शाम को कैंट बोर्ड ने दुर्गाबाड़ी स्कूल के पास अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजी से हो रहा काम
कैंट में जहां मैनहोल के ढक्कन नहीं थे, वहां पर लगवा दिए गए हैं। लालकुर्ती टेलीफोन एक्सचेंज के सामने मैनहोल को बंद करा दिया गया है। इसके साथ ही रविंद्रपुरी और कबाड़ी बाजार में महीनों से खराब पड़ी पाइप लाइन को ठीक करा दिया गया है।


खास बातें:
कैंट में लगे हैं 18 वाटर एटीएम, 412 हैं हैंडपंप
बुधवार को सीईई ने की चेकिंग तो खराब मिले एटीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed