फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   होली पर लापरवाही बरती तो नपेंगे थानेदार

होली पर लापरवाही बरती तो नपेंगे थानेदार

Tue, 27 Feb 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
होली पर लापरवाही बरती तो नपेंगे थानेदार
होली पर लापरवाही बरती तो नपेंगे थानेदार
विज्ञापन


मेरठ। होली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोमवार दोपहर डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी मंजिल सैनी ने पुलिस लाइन में शांति समिति की बैठक ली। इस दौरान दोनों समुदाय के गण्यमान्य लोगों से कहा कि शुक्रवार को जुमे की नमाज और दुल्हैंडी है। ऐसे में भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। एसएसपी ने कहा कि यदि कोई भी घटना हुई तो सिपाही से लेकर थानेदार नपेंगे।
डीएम ने कहा कि सभी पार्षद और ग्राम प्रधान दोनों समुदाय के गण्यमान्य लोगों के साथ बैठक कर पुराने विवाद निपटा लें। कहीं भी कोई अफवाह नहीं फैलाई जाए। यदि कोई मामला या शिकायत है तो एसएसपी या डीएम को बताएं। थाने में सुनवाई नहीं होती तो सीओ या एसपी सिटी और एसपी देहात से भी शिकायत कर सकते हैं। एसएसपी ने कहा कि यदि किसी को गुब्बारा लग भी जाए तो बुरा न माने। जहां भी विवाद हो उसे निपटा लें। एडीएम सिटी मुकेश चंद, एसपी देहात राजेश कुमार, एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी, एसपी सिटी मान सिंह चौहान, एएसपी सतपाल सिंह, सीओ दिनेश शुक्ला, सीओ अखिलेश भदौरिया, सीओ पंकज सिंह, सीओ विजय प्रकाश, नायब शहर काजी जैनुर राशिद्दीन, बदर अली, नदीम सिद्दीकी, आदिल सिद्दीकी, कल्पना पांडे, अमित नागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


एएसपी और सीओ के साथ भी बैैठक
एसएसपी ने सभी एडिशनल एसपी, सीओ और थानेदारों के साथ भी बैठक की। एसएसपी ने कहा कि होली पर यदि कोई घटना हुई तो थानेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस दौरान सीओ की भी जिम्मेदारी तय करते हुए कहा कि पुराने विवाद दो दिन में निपटा लें। धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा भी कड़ी रहेगी। संवेदनशील क्षेत्रों में खुद सीओ और थानेदार पैदल मार्च करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed