{"_id":"5a91d21f4f1c1bff388b9fb4","slug":"21519505951-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार गणवेश में दिखेंगे कई नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार गणवेश में दिखेंगे कई नेता
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
पहली बार गणवेश में दिखाई देंगे कई नेता
राष्ट्रोदय स्थल पर लगा रहे चक्कर, व्यवस्थाओं में कर रहे सहयोग
मेरठ।
राष्ट्रोदय में यूं तो तीन लाख से ज्यादा स्वयं सेवक गणवेश में होंगे। लेकिन कुछ ऐसे भी जनप्रतिनिधि और नेताओं पर लोगों की निगाह होगी, जो पहली बार गणवेश में नजर आएंगे। ऐसे कुछ नेताओं की आमद कार्यक्रम स्थल पर शुरू हो गई है। वह लगातार व्यवस्थाओं को देखने और सहयोग के लिए पहुंच रहे हैं।
मीरापुर विधायक अवतार सिंह भड़ाना कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। मूल रूप से फरीदाबाद (हरियाणा) निवासी अवतार सिंह भड़ाना की गिनती प्रभावशाली गुर्जर नेताओं में होती है। वह कांग्रेस में रहते हुए मेरठ लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं। 2014 में वह फरीदाबाद से लोकसभा चुनाव हार गये थे। उसके बाद उन्होंने भाजपा ज्वाइन की थी। 2017 में वह प्रदेश की मीरापुर विधानसभा से भाजपा के सिंबल पर विधायक निर्वाचित हुए। अवतार सिंह भड़ाना को पहली बार मेरठ सहित आसपास के लोग गणवेश में देखेंगे।
यही नहीं पथिक सेना के अध्यक्ष मुखिया गुर्जर जो कि जिला पंचायत चुनाव के पहले भाजपा में शामिल हुए। वह और उनके पुत्र जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह, बागपत विधायक योगेश धामा सहित कई पूर्व विधायक जो हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। सब पहली बार गणवेश में नजर आएंगे।