फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   राष्ट्रोदय में दिख रही सामाजिक समरसता

राष्ट्रोदय में दिख रही सामाजिक समरसता

Sat, 24 Feb 2018 02:21 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रोदय में दिख रही सामाजिक समरसता
राष्ट्रोदय में दिख रहा भाईचारे का संदेश
विज्ञापन

मेरठ। राष्ट्रोदय में 25 फरवरी को मेरठ प्रांत के 14 जनपदों से सवा तीन लाख से ज्यादा स्वयं सेवक आ रहे हैं। इनके भोजन की व्यवस्था को संघ परिवार ने एक परिवार से एक स्वयं सेवक के लिए दो वक्त के खाने की व्यवस्था की है। इसमें संघ परिवार के निर्देश पर जाति और धर्म के भेद को दूर कर सभी को शामिल किया गया है। ऐसे में मुस्लिम, दलित आदि सभी धर्म और जातियों के परिवारों से रोटियों के पैकेट तैयार होकर आएंगे।

संघ परिवार ने जो भोजन की व्यवस्था की है, उसमें जनपद के सवा तीन लाख परिवारों से स्वयं सेवकों के लिए पूरी या परांठे बनकर आएंगे। प्रत्येक परिवार को दो-दो पैकेट दिए गए हैं, जिसमें वह आठ-आठ पूरियां परांठे रखेंगे। इन पैकेटों को शहर के साथ साथ जनपद के गांवों में भी वितरित किया गया है। एक परिवार को एक स्वयं सेवक की रोटी देनी होगी, जिसके लिए दो पैकेट दिये गये हैं। एक पैकेट दोपहर के भोजन के लिए और दूसरा पैकेट शाम को भोजन के लिए होगा। इस भोजन व्यवस्था में आपसी भाईचारे का संदेश साफ नजर आ रहा है। क्योंकि यह भोजन समाज के हर वर्ग और धर्म के लोगों के यहां से इकट्ठा हो रहा है। संघ परिवार के अनुसार भोजन एकत्र करने में कोई भेदभाव नहीं रखा गया और अच्छी बात ये है कि सभी पूरे उत्साह से इसमें सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed