फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   व्यापारियों और भाजपाइयों ने किया जीएसटी कार्यालय पर हंगामा

व्यापारियों और भाजपाइयों ने किया जीएसटी कार्यालय पर हंगामा

Sat, 24 Feb 2018 02:20 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों और भाजपाइयों ने किया जीएसटी कार्यालय पर हंगामा
व्यापारियों और भाजपाइयों ने किया जीएसटी कार्यालय पर हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। ई वे बिल के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को संयुक्त व्यापार संघ और भाजपाइयों ने अलग-अलग हंगामा किया। दोनों संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने असिस्टेंट कमिश्नर वीएन सिन्हा से मिलकर प्रमुख रूप से सचल दल की शिकायत दर्ज कराई। वीएन सिन्हा ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता और महामंत्री अरुण वशिष्ठ के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने कहा कि जिस प्रकार केंद्रीय सरकार का ई वे बिल डाउनलोड करा कर व्यापारी प्रदेश के अंदर माल ला रहा हैं, उसको यहां पर रोक कर व्यापारी का उत्पीड़न किया जा रहा है। इस पर असिस्टेंट कमिश्नर ने व्यापारियों को आयुक्त उत्तर प्रदेश जीएसटी का 18 फरवरी का आदेश दिखाया। जिसमे बताया गया है कि केंद्र सरकार द्वारा जो ई वे बिल जारी किया जा रहा है, वह ट्रायल बेसिस पर है। उसकी कोई वैद्यता नहीं है और इसकी जानकारी विभाग द्वारा सभी व्यापारियों को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि माल को रोके जाने पर व उस माल पर पेनल्टी की मांग किये जाने का क्या औचित्य है। इसके साथ ही व्यापारियों ने सर्वे के नाम पर बाजार में आने वाले अधिकारियों द्वारा भी उत्पीड़न की बात कही और विरोध की चेतावनी दी। मेरठ टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने टेंट व्यवसाय की ई वे बिल से संबंधित समस्याओं को रखा। जिस पर एडिशनल कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि टेंट व्यवसायी को प्रदेश के अंदर अपने माल को लाने ले जाने के लिए ई वे बिल की बाध्यता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पोर्ट्स गुड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज सिंघल ने निर्यातकों द्वारा जमा की गई जीएसटी रिफंड के बारे में पूछा और बताया कि जुलाई 2017 से अभी तक किसी को भी रिफंड नहीं मिला है। इस पर असिस्टेंट कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि सभी स्पोर्ट्स निर्यातकों को 15 मार्च तक रिफंड मिल जाएंगे। इस दौरान उपाध्यक्ष कमल ठाकुर, दलजीत सिंह, मंत्री गौरव शर्मा, विपुल सिंघल, विजय आनंद, नवीन अग्रवाल, उमेश शारदा, अतीक अल्वी, दीपक गांधी, पंकज अनेजा, राकेश विज़, राज शर्मा, विकास गिरधर, परविंदर त्यागी आदि मौजूद रहे।
वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा और सुनील भराला के नेतृत्व में दर्जनों व्यापारी भी जीएसटी कार्यालय पहुंचे और असिस्टेंट कमिश्नर वीएन सिन्हा से मुलाकात की। इन नेताओं ने भी ई वे बिल के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न किये जाने का आरोप लगाया। इस दौरान मनोज शास्त्री, देवव्रत शर्मा, राजकुमार कौशिक, दीपक शर्मा, संजय शर्मा, अंकुर गोयल, चेतन, राहुल, कपिल, पूजा बंसल आदि मौजूद रहे।


कुछ व्यापारियों ने केंद्रीय ईवे बिल अपलोड कर लिया था, लेकिन वह लागू नहीं है। ऐसे में यह दिक्कत आ रही है। व्यापारियों को बता दिया गया है कि वह प्रदेश के ईवे बिल को ही अपलोड कर काम करें। वीएन सिन्हा, असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed