{"_id":"5a57c9a24f1c1b35198b478b","slug":"21515702690-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैन बसेरों के लिए निशुल्क वाहन सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैन बसेरों के लिए निशुल्क वाहन सेवा शुरू
Updated Fri, 12 Jan 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैन बसेरों के लिए निशुल्क वाहन सेवा शुरू
मेरठ। शहरी आजीविका केंद्र गोलाबड़ एवं डूडा द्वारा गरीब व असहाय लोगों को सर्दी में रैन बसेरों तक पहुंचाने के लिए निशुल्क वाहन सेवा शुरू की गई है। बृहस्पतिवार रात आठ बजे घंटाघर से इस सेवा का शुभारंभ नगर आयुक्त मनोज चौहान व डूडा के परियोजना अधिकारी आरपी सिंह ने किया। बताया कि निशुल्क वाहन सेवा शाम सात बजे से लेकर रात दस बजे तक रहेगी। सेवा का संचालन कैंट रेलवे स्टेशन, सिटी स्टेशन, घंटाघर, भैसाली बस अड्डा, बेगमपुल, बच्चापार्क, हापुड़ अड्डा, सोहराबगेट, मेडिकल, मोदीपुरम, पल्लवपुरम, बागपत अड्डा से होगा। हेल्पलाइन नंबर 07252822668, 07055970652 पर कॉल करने पर यह सेवा दी जाएगी। इस मौके पर संतोष कुमार सिंह, मनोज त्रिपाठी, सरजीत सिंह, डॉ. देवेश चंद शर्मा, तस्वीर सिंह, शोभित गुप्ता, आमिल अनवर, मिथुन कुमार आदि मौजूद रहे।