{"_id":"59fe2f284f1c1bcf538baecb","slug":"21509830440-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरिएट्रिक सर्जरी दिलाएगी मोटापे से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरिएट्रिक सर्जरी दिलाएगी मोटापे से निजात
Updated Sun, 05 Nov 2017 02:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। मैक्स सुपर स्पेशयलिटी हॉस्पिटल पटपड़गंज मेरठ में मेटाबोलिक और बैरिएट्रिक ओपीडी की शुरुआत कर रहा है। ओपीडी सेवाएं मैक्स मेड सेंटर एस2एस स्क्वायर मॉल में हर माह के दूसरे और चौथे बुधवार को दोपहर 1 बजे से 4 बजे के बीच दी जाएगी।
इस संबंध में शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस की गई, जिसमें मैक्स सुपर स्पेशयलिटी हॉस्पिटल पटपड़गंज से डॉ. पंकज कुमार हंस (सलाहकार मेटाबोलिक एव बैरिएट्रिक सर्जरी विभाग) शामिल हुए। उन्होंने बताया कि बैरिएट्रिक सर्जरी के माध्यम से लोग मोटापे से छुटकारा पा सकते हैं। उन्होंने बैरिएट्रिक सर्जरी में इस्तेमाल होने वाले नवीनतम तकनीक एवं उपकरणों के बारे मे बताया, जिससे सर्जरी में कम से कम रक्त का नुकसान हो। इसमें मरीज को 3 दिन के अंदर अस्पताल से छुट्टी मिल जाती है और उसको 5 साल तक नियमित देखभाल और खाने पीने का रूटीन अनुसरण करना होता है। अधिकतर मामलों में मरीजों का अतिरिक्त वजन कम हो जाता है और वो उस वजन को कायम रख पाते हैं। उन्होंने बताया कि जिनका वजन सामान्य वजन से 30 से 40 किलो अधिक होता है, उनको उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, हृदय से संबंधित रोग, कोलस्ट्रॉल का बढ़ना जैसी बीमारियां हो जाती हैं।