फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सेंट मेरीज में मैराथन का आयोजन

सेंट मेरीज में मैराथन का आयोजन

Sun, 05 Nov 2017 02:50 AM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 02:50 AM IST
विज्ञापन
सेंट मेरीज में मैराथन का आयोजन
मेरठ। सेंट मेरीज एकेडमी में शनिवार को 62वीं मिनी मैराथन का आयोजन हुआ। इसमें छठवीं से बारहवीं कक्षा के 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। सीनियर, जूनियर वर्ग में छात्र-छात्राओं की अलग-अलग मैराथन हुई। शुभारंभ ब्रदर सुपीरियर ब्रिटो ने झंडा दिखाकर विद्यार्थियों को दौड़ने का निर्देश देकर किया। सदीव सिंह और पाखी सबसे तेज धावक बने।
विज्ञापन

प्रिंसिपल रेवरेन ब्रदर डेनिस जोसफ ने कहा कि गति प्रबल पैरों में भरी, फिर क्यूं रहूं दर-दर खड़ा, आज मेरे सामने प्रशस्त मार्ग, अविराम है। बढ़ना ही अपना काम है, बढ़ना ही अपना काम है। उन्होंने छात्रों को जीत की बधाई दी। प्रतिभागियों के साथ स्टाफ व शिक्षकों ने सुबह साढ़े पांच बजे स्कूल में पहुंचकर मैराथन में भाग लिया। मैराथन स्कूल के गेट से प्रारंभ होकर धावक सरधना रोड, 510 वर्कशाप, कैंट स्टेशन, पाइन कैंटीन, भगत चौक से रजबन बाजार होते हुए वापस विद्यालय पहुंचे। हर वर्ग के धावकों ने कुल साढ़े छह किमी की दूरी तय की। विद्यालय के खेल सचिव उपप्रधानाचार्य ब्रदर अनूप किरो ने सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। स्टाफ सहित एक्स मेरियंस एसोसिएशन ने सहयोग दिया।
विज्ञापन


इन्होंने जीते इनाम
सेंट मेरीज एकेडमी कैंट में हुई क्रास कंट्री मिनी मैराथन के सीनियर ब्वॉयज वर्ग में नेहरू हाउस के सदीव सिंह पहले विजेता बने। सदीव ने 23:41:25 सेकेंड में दूरी तय करके विजेता का खिताब जीता। टैगोर हाउस के अरहम जैन दूसरे व नेहरू हाउस के मोहित चौधरी तीसरे विजेता रहे। इंटर ब्वॉयज में टैगोर हाउस के अर्जन चावला विजेता बने। शास्त्री हाउस के हर्ष बालियान दूसरे व नेहरू हाउस के सम्यक जैन ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर ब्वॉयज कैटेगरी में नेहरू हाउस के वरदान विज विजेता रहे। नेहरू हाउस के ही आदित्य कुनाल दूसरे व टैगोर हाउस के उत्सव गुप्ता ने तीसरा स्थान कब्जाया। सब जूनियर ब्वॉयज वर्ग में गांधी हाउस के आर्य खरबंदा विजेता रहे। टैगोर हाउस के कुशाग्र सिंह दूसरे व गांधी हाउस के परम सिंह तीसरे विजेता बने। सीनियर गर्ल्स कैटेगरी में गांधी हाउस की पाखी विजेता बनी। पाखी ने 35:40 सेकेेंड में दूरी तय कर पहले विजेता का खिताब कब्जाया। दूसरी विजेता शास्त्री हाउस की शिवांगी व तीसरी विजेता नेहरू हाउस की ऐश्वर्या सिंह बनीं। जूनियर गर्ल्स में शास्त्री हाउस की अलिशा अंथोनी पहली, गांधी हाउस की समृद्धि दूसरी व गांधी हाउस की छात्रा अर्शिया गुप्ता तीसरी विजेता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed