{"_id":"59b704354f1c1be67f8b6134","slug":"21505166389-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं का लटकाया तो पद पर नहीं रहेंगे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं का लटकाया तो पद पर नहीं रहेंगे अधिकारी
Updated Tue, 12 Sep 2017 03:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ।
पीवीवीएनएल में चल रही केंद्रीय योजनाओं में ठेकेदारों को पेमेंट नहीं करके काम लटकाने वाले अधिकारियों की अब खैर नहीं होगी। एमडी ने इस बाबत निदेशक वित्त एवं मुख्य अभियंता एमएम को कड़ी चेतावनी दी। इस बाबत हर शुक्रवार को ठेकेदारों के साथ बैठक करके उनका भुगतान सुनिश्चित कर योजना का आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
पीवीवीएनएल में केंद्रीय योजनाओं के अंतर्गत पावर फॉर आल मिशन अंतर्गत उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन दिए जा रहे हैं। वहीं, उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाए जा रहे हैं। कंपनी ने पहले चरण में एक लाख मीटर लगाए जाने का लक्ष्य रखा है। मीटर लगा रही फर्म के ठेकेदारों ने मीटर लगाए जाने का भुगतान नहीं मिलने की शिकायत एमडी से की थी। कई ठेकेदार तो चार करोड़ रुपये से ज्यादा के मीटर लगा चुके हैं, लेकिन उनका भुगतान नहीं हो सका है। इसके चलते ठेकेदारों ने काम करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। इसके चलते योजना में देरी होने पर सोमवार को एमडी अभिषेक प्रकाश ने निदेशक वित्त पीके अग्रवाल और मुख्य अभियंता एमएम विराग बंसल आदि को बुलाकर योजना के भुगतान की समीक्षा की। वहीं, एमडी ने फटकार लगाते हुए लगाए मीटरों का तुरंत भुगतान करने का आदेश दिया। एमडी ने आदेश का पालन नहीं होने पर अधिकारियों को पद से हटाए जाने की भी चेतावनी दी।
हर शुक्रवार को होगी ठेकेदारों के साथ बैठक
एमडी अभिषेक प्रकाश ने योजनाओं की प्रगति और उनके भुगतान एवं अन्य शिकायत के संबंध में प्रत्येक शुक्रवार को ठेकेदारों के साथ बैठक करने का निर्णय किया। उन्होंने बताया कि सुबह दस से दोपहर एक बजे तक बैठक होगी। इसमें ठेकेदारों के भुगतान, कार्य प्रगति और उनकी शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्य बातें
एमडी ने पीवीवीएनएल अधिकारियों को दी चेतावनी
योजना को पूरा करने में जुटे ठेकेदारों का भुगतान नहीं होने पर भड़के एमडी
निदेशक वित्त व मुख्य अभियंता को लगाई फटकार, हर शुक्रवार को करेंगे भुगतान की समीक्षा