फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   215 new corona patients found in Meerut

मेरठ में मिले कोरोना के 215 नए मरीज, मेडिकल कॉलेज में तीन की मौत, कुल संक्रमित 17701

Mon, 30 Nov 2020 12:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 30 Nov 2020 12:01 AM IST
सार

  • गाजियाबाद, शामली व मुजफ्फरनगर के एक-एक मरीज की मेडिकल कॉलेज में मौत
  • एक साल के बच्चे से लेकर 81 वर्ष के वृद्ध भी कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
215 new corona patients found in Meerut
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

मेरठ जिले में रविवार को कोरोना के 215 नए मरीज मिले। वहीं मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में रविवार को कोरोना संक्रमण से 3 मरीजों की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार शामली, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर के एक-एक मरीज की मौत हुई है। यह तीनों ही मरीज 60 साल से अधिक की उम्र के थे। 

विज्ञापन


सीएमओ डॉ अखिलेश मोहन के अनुसार, कोरोना के लिए गए 5334 लोगों के टेस्ट में से 215 नए मरीज मिले। नए मिले मरीजों में सरकारी सेवारत कर्मचारी,  उद्यमी, छात्र, श्रमिक, महिलाएं, किसान, पेंशनर, डॉक्टर, नर्स, शिक्षक, पुलिसकर्मी व बच्चे भी मिले हैं। 
विज्ञापन


जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 17701 पहुंच गई है जबकि जिले में कोरोना संक्रमण से अभी तक 369 मौत हो चुकी हैं। 15208 मरीज अभी तक डिस्चार्ज हो चुके हैं। 2124 सक्रिय मरीज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना संक्रमित मिले मरीजों को मेडिकल कॉलेज और अन्य कोविड सेंटरों में आइसोलेट कराया जा रहा है। रविवार को 141 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। एक साल बच्चे, से लेकर 81 वर्ष के वृद्ध भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एक शिक्षक भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed