{"_id":"609aee758ebc3ed62e745f1c","slug":"213-people-infected-in-towns-and-villages-mawana-news-mrt537964283","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बों और गांवों में 213 लोग संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्बों और गांवों में 213 लोग संक्रमित मिले
विज्ञापन

- परीक्षितगढ़ में 50, सरधना में 45, मवाना में 51, दौराला में 15, रोहटा में 36, बहसूमा में नौ, हस्तिनापुर में छह, माछरा में एक संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़/सरधना/मवाना/बहसूमा/हस्तिनापुर/माछरा/रोहटा। कोरोना वायरस के कदम तेजी के साथ गांवों की ओर बढ़ रहे हैं। लोग इलाज के अभाव में दम तोड़ दे रहे हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन अभी भी गांवों की तरफ पूरा ध्यान नहीं दे रहा है। मंगलवार को देहात क्षेत्र में 177 लोग संक्रमित मिले, जिनमें परीक्षितगढ़ में 50, सरधना में 45, मवाना में 51, दौराला में 15, रोहटा में 36, बहसूमा में नौ, हस्तिनापुर में छह और माछरा में एक संक्रमित पाया गया।
परीक्षितगढ़ में छह दिन पूर्व हुई आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट मंगलवार को आई, जिसमें 50 संक्रमित पाए गए। नगर में 15 व गांव अगवानपुर में चार, खटकी में दो, अहमदपुरी में दो, ललियाना में दो, अहमद नगर बढ़ला में दो, खजूरी में दो, अमरसिंहपुर में दो, कैलीरामपुर में दो, खानपुर बांगर में दो, ऐंची कला में तीन, कुआं खेड़ा में दो, एदमातपुर में दो, शिवपुरी में एक, नदल्लीपुर में एक, कुलीमानपुर में एक, नवल में एक, अतलपुर में एक, झब्बापुरी में एक, बौंद्ररा में एक, समसपुर में एक संक्रमित पाए गए।
सरधना सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि 167 लोगों की जांच में 45 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें मंडी समिति का एक कर्मचारी भी शामिल है। अक्खेपुर, सलावा, महादेव में भी कोरोना के केस पाए गए।
विज्ञापन
मवाना सीएचसी प्रभाी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि नगर सहित 21 गांवों की जांच में 51 लोग कोरोना संक्रमित मिले। गांव सांधन में एक, ढिकौली में एक, हस्तिनापुर में एक, रहावती में एक, बहजादका में एक, ततीना में दो, रामपुर में एक, पहाड़पुर में एक, बातनौर मेें एक, बिराना में एक, करीमपुर में एक, भैंसा में एक, शास्त्रीनगर मेरठ में पांच, नैडू में एक, खाता में एक, जयसिंहपुर में एक, कौल में एक, मवाना खुर्द में एक, फलावदा में एक, बड़ा गांव में एक, मसूरी में एक, महावीर नगर मेरठ में एक संक्रमित मिला। नगर के मोहल्ला तिहाई में पांच, हीरालाल में दो, मवाना में पांच, काबलीगेट में पांच, प्रीतनगर में एक, मुन्नालाल में दो, मिल में एक, सुभाष चौक पर दो, नालंदा कॉलोनी में एक संक्रमित मिला। 260 को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई।
दौराला सीएचसी प्रभारी डा. आशुतोष ने बताया कि सीएचसी, मटौर और पावली खास में 187 लोगों की जांच की गई, जिसमें 15 लोग संक्रमित मिले। बुखार, खांसी व जुकाम से पीड़ित लोगों को दवाइयां वितरित की गई। 450 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
75 के लिए सैंपल, छह मिले पॉजिटिव
हस्तिनापुर में 75 लोगों की जांच की गई। जिसमें छह संक्रमित मिले। वहीं, माछरा सीएचसी पर 113 लोगों की जांच की गई जिसमें एक संक्रमित मिला। नंगली अब्दुल्ला, कासमपुर, माछरा के ग्रामीणों ने बताया कि एक माह के अंदर करीब 10 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। ग्रामीणों में भय व्याप्त है। क्योंकि अभी भी गांव में खांसी, बुखार, जुकाम से पीड़ित हैं। सीएचसी माछरा के अधिकारी राजन भिवानिया ने बताया कि गांवों में टीम भेजकर जांच कराई जा रही है तथा बीमार लोगों को दवाई दी जा रही है। रोहटा क्षेत्र में 36 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सभी को होम क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया।
रामराज में लगा कैंप, नौ संक्रमित मिले
बहसूमा। विधायक दिनेश खटीक ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गांव रामराज में कैंप लगवाकर कोरोना की जांच कराई। जांच में नौ लोग संक्रमित मिले। सभी को कोरोना किट (दवाइयां) देकर होम क्वारंटीन किया गया। गांव में बुखार से पीड़ित लोगों के घर जाकर दवाइयां दी गई। गांव को सैनिटाइज कराया गया। डॉ. मोनू कुमार नोडल अधिकारी कोरोना एवं हस्तिनापुर बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह टीम के साथ उपस्थित रहे। विधायक आह्वान किया कि कोरोना से जंग अभी जारी है, इसलिए सभी मास्क का प्रयोग अवश्य करें एवं सामाजिक दूरी का पालन करें। संवाद
कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर छह का चालान
लावड़। लावड़ पुलिस ने मंगलवार को गश्त के दौरान छह लोगों को कोरोना कर्फ्यू के दौरान बेवजह सड़क पर घूमते हुए पकड़ा। पुलिस ने सभी छह लोगों का चालान कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि सभी से मौके पर जुर्माना वसूला गया। संवाद