फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   210 b par

210 बी पर बखेड़ा, सीईओ से हाथापाई

Mon, 20 Jun 2016 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 20 Jun 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
210 b par
बंगला नंबर 210 बी के ध्वस्तीकरण का विरोध करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
 छावनी स्थित विवादित बंगला 210 पर रविवार को बखेड़ा हो गया। रक्षा मंत्रालय के निर्देश पर आरआर मॉल को गिराने गई कैंट बोर्ड की टीम को व्यापारियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सीईओ से हाथापाई तक कर डाली। व्यापारियों ने सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक जमकर हंगामा किया, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही। कैंट बोर्ड की टीम को बिना कार्रवाई के ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय के निर्देश के बाद सीईओ राजीव श्रीवास्तव ने कार्रवाई शुरू की। उन्होंने डीएम से फोर्स मांगी।    प्रशासन के निर्देश के बाद शनिवार रात करीब 3:15 बजे पुलिस फोर्स ने मॉल का निरीक्षण किया। रविवार सुबह करीब 8:15 बजे चारों मजिस्ट्रेट कैंट बोर्ड कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

जहां सीईओ से चर्चा की गई। 9:30 बजे सीओ कोतवाली रणविजय सिंह पुलिस और पीएसी के साथ बंगले पर पहुंच गए। फोर्स को देख व्यापारियों और बंगले में रहने वालों लोग एकत्र हो गए। कार्रवाई की सूचना पर अन्य क्षेत्रों के व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। भीड़ कैंट बोर्ड और पुलिस का विरोध करते हुए मॉल के सामने धरने पर बैठ गई। कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। करीब 10 बजे सीईओ अपने अमले के साथ कार्रवाई करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने सीईओ का विरोध किया और नारेबाजी शुरू कर दी। भीड़ ने सीईओ को धक्का दे दिया। कैंट बोर्ड कर्मचारियों ने भी व्यापारियों को धक्का दिया। व्यापारी और कर्मचारी आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई। पुलिस ने बीचबचाव किया। इतने में ही व्यापारियों ने कैंट बोर्ड के कुछ कर्मचारियों को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने कर्मचारियों को बमुश्किल छुड़ाया। हंगामा होते देख सीईओ मौके से चले गए। इसके बाद बैठकों का दौर शुरू हुआ। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। करीब 3:10 पर कैंट बोर्ड टीम लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed