{"_id":"69b55143804ecc12a70f4d97","slug":"21-day-training-programme-on-livestock-production-concludes-meerut-news-c-76-1-smrt1039-107565-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पशुधन उत्पादन पर 21 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पशुधन उत्पादन पर 21 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
Sat, 14 Mar 2026 05:44 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 14 Mar 2026 05:44 PM IST
विज्ञापन
मोदीपुरम - नीलकंठ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल अतिथि।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशुधन उत्पादन पर 21 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के पशुचिकित्सा महाविद्यालय में उद्यमिता विकास के लिए पशुधन उत्पादन विषय पर आयोजित 21 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ।
प्रशिक्षण में रक्षा मंत्रालय के 31 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया और प्रशिक्षण के दौरान पशुपालन व पशुधन उत्पादन से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त की।
समापन समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने की। उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने के प्रमाण पत्र वितरित किए। कुलपति ने उन्हें पशुपालन आधारित व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया। कुलसचिव डॉ. रामजी सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें उन्नत नस्ल के पशुओं के पालन पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी, ताकि पशुधन उत्पादन के क्षेत्र में बेहतर परिणाम प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
कोर्स निदेशक डॉ. देवाशीष रॉय और कोर्स समन्वयक डॉ. अरविंद सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को पशुधन उत्पादन से संबंधित विषयों पर तैयार की गई पुस्तक और मैन्युअल भी वितरित किए, जिससे उन्हें भविष्य में अपना व्यवसाय शुरू करने में सहायता मिल सके। निदेशक प्रसार डॉ. पीके सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान सिखाए गए विषयों को व्यवहार में लागू करने और पशुधन आधारित व्यवसाय से अधिक उत्पादन प्राप्त करने पर जोर दिया। इस दौरान डॉ. कमल खिलाडी, डॉ. डीके सिंह, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. विवेक धामा, डॉ. विजय सिंह, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. देवाशीष रॉय, डॉ. अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।