{"_id":"6ace4ea2ff67b9f03d0b7af6","slug":"21-candidates-filed-nomination-papers-for-macta-elections-meerut-news-c-72-1-mct1014-161014-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मैक्टा के चुनाव में 21 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र किए दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मैक्टा के चुनाव में 21 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र किए दाखिल
विज्ञापन
- अध्यक्ष पद पर चार और महासचिव पद पर भी चार उम्मीदवार मैदान में
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (मैक्टा) के चुनाव में विभिन्न पदों के लिए 21 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी की नजरें बुधवार को होने वाली नामांकन पत्रों की जांच पर टिकी हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. अशोक कुमार के अनुसार 14 अक्तूबर को दोपहर 2:30 बजे नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी।
अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने ताल ठोकी है। इनमें प्रो. रेनू सारस्वत (रसायन विज्ञान), प्रो. अनिल कुमार (समाजशास्त्र), प्रो. मनोज कुमार (भौतिक विज्ञान) और प्रो. नीरज तोमर (भूगोल) शामिल हैं। उपाध्यक्ष पद पर प्रो. आभा अवस्थी (रसायन विज्ञान) और डॉ. सीमा रानी (वनस्पति विज्ञान) के बीच मुकाबला होगा। महासचिव पद के लिए भी चार प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें प्रो. अनिल कुमार, प्रो. नीरज तोमर, डॉ. सीमा रानी और डॉ. अनिता मोरल (मनोविज्ञान) शामिल हैं। संयुक्त सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. सीमा रानी और डॉ. अतुल यादव (भौतिक विज्ञान) ने नामांकन किया है। वहीं, अकादमिक सचिव पद के लिए प्रो. पवन कुमार (भौतिक विज्ञान) और डॉ. यशिका सागर (उर्दू) ने दावेदारी पेश की है।
इन पदों पर निर्विरोध चयन की संभावना
सामाजिक सचिव पद पर डॉ. श्वेता जैन (जंतु विज्ञान) और खेल सचिव पद पर डॉ. सुधीर मलिक (शारीरिक शिक्षा) ने एक-एक नामांकन दाखिल किया है। इसी तरह संकाय प्रतिनिधियों के पांच पदों पर भी केवल एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन किया है। इनमें प्रो. सीमा शर्मा (शिक्षा), डॉ. दिनेश कुमार (हिंदी), डॉ. निधि सिंह (जंतु विज्ञान), डॉ. अशोक कुमार शर्मा (कानून) और डॉ. पंकज कुमार भारती (वाणिज्य) शामिल हैं। नामांकन पत्रों की जांच के बाद निर्विरोध चयन की स्थिति स्पष्ट होगी। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. अशोक कुमार ने बताया कि नामांकन पत्रों की नियमों के अनुसार जांच होगी। नियमों के अनुरूप नहीं पाए जाने वाले नामांकन निरस्त किए जा सकते हैं। सहायक चुनाव अधिकारी डॉ. एनपी सिंह और डॉ. दीपक वर्मा ने भी बताया कि वैध प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद आगे की चुनावी प्रक्रिया निर्धारित की जाएगी।