{"_id":"67560925db5a398a7f0c7a38","slug":"20693-candidates-registered-in-pcs-examination-in-the-district-meerut-news-c-14-1-mrt1051-727543-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जिले में पीसीएस की परीक्षा में 20693 अभ्यर्थी पंजीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जिले में पीसीएस की परीक्षा में 20693 अभ्यर्थी पंजीकृत
विज्ञापन
मेरठ/मवाना। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा 22 दिसंबर को होगी। इसके लिए जनपद में 45 केंद्र बनाए गए हैं। पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा में 20693 छात्र-छात्राए शामिल होंगे।
जिले में 45 केंद्रों में से एक ही संस्थान में दो केंद्र मेरठ कॉलेज मेरठ तथा एएस इंटर कॉलेज मवाना में बनाए गए हैं। यह परीक्षा दो पारी में आयोजित होगी। पहली पारी का रिपोर्टिंग टाइम प्रातः 8 बजे होगा। दूसरी पारी का रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 1 बजे होगा। एएस इंटर कॉलेज मवाना में दो केंद्र हैं, जिसमें 960 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे तथा दूसरे केंद्र एएसपीजी कॉलेज में 480 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी दीपक मीणा के निर्देशन में परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के क्षेत्र में फोटो स्टेट इत्यादि की सभी दुकानें बंद रहेंगी।