फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   206 hectares of land will be acquired on the airstrip for Rs. 1176 crores.

Meerut:जल्द पूरा होगा उड़ान का सपना, हवाई पट्टी पर 1176 करोड़ में 206 हेक्टेयर जमीन का होगा अधिग्रहण

Tue, 05 Dec 2023 08:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 05 Dec 2023 08:26 AM IST
सार

हवाई पट्टी पर 72 सीटर विमान के उड़ान की सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इस विस्तारीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार का कहना है कि विस्तारीकरण के लिए 206 हेक्टेयर जमीन को चिह्नित किया गया है।

विज्ञापन
206 hectares of land will be acquired on the airstrip for Rs. 1176 crores.
- फोटो : iStock

विस्तार

मेरठ में डॉ. भीमराव आंबेडकर हवाई पट्टी पर 72 सीटर विमान के उड़ान की सरकार से मंजूरी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने तीसरे चरण में विस्तारीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने 206 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण करने के लिए 1176 करोड़ रुपये की मांग करते हुए शासन को पत्र लिखा है। नागरिक उड्डयन विभाग, प्रदेश सरकार ने भी तीसरे चरण में हवाई पट्टी का विस्तारीकरण होना अनिवार्य बताया है। दावा है कि किसानों से पहली वार्ता हो चुकी है। शासन से बजट स्वीकृत होने पर किसानों के साथ अगली बैठक होगी।
विज्ञापन


राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने वर्तमान जमीन का रिकॉर्ड निकलवाया और फिर 72 सीटर विमान के उड़ान की बात कहते हुए नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। परतापुर हवाई पट्टी पर वर्तमान भूमि की पैमाइश और नागरिक उड्डयन विभाग की सर्वे रिपोर्ट पर जिला प्रशासन के बाद प्रदेश सरकार ने 72 सीटर विमान के उड़ान की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन

 

नागरिक उड्डयन व प्रदेश सरकार ने हवाई पट्टी के तीसरे चरण के विस्तारीकरण की बात कही है। नागरिक उड्डयन विभाग ने नई हवाई पट्टी पर रनवे बनाकर 72 सीटर विमान के उड़ान का दावा किया। सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार का कहना है कि विस्तारीकरण के लिए 206 हेक्टेयर जमीन को चिह्नित किया गया है।

 

इस जमीन के अभिलेखों में 25-30 किसानों के नाम अभिलेखों में दर्ज है। इस भूमि को किसानों से अधिग्रहण करने के लिए 1176 करोड़ रुपये का बजट बनाया गया है। जिसको जिला प्रशासन ने शासन को भेजा है। वर्तमान सर्किल रेट से चार गुना कीमत का आकलन करके बजट बनाया है। शासन से बजट मिलने के बाद किसानों से जमीन के संबंध में बातचीत का सिलसिला बढ़ाया जाएगा।

 
हवाई पट्टी के तीसरे चरण में विस्तारीकरण की प्रक्रिया चल रही है। प्रशासनिक अधिकारियों की किसानों से बातचीत भी हुई है। नागरिक उड्डयन विभाग का जिला प्रशासन सहयोग कर रहा है। - दीपक मीणा, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed