{"_id":"6a9056eab5711fc9ae0f4d2a","slug":"205-lakh-siphoned-off-from-accounts-by-luring-victims-with-promises-of-stock-market-profits-meerut-news-c-72-1-mct1011-158426-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर खातों से उड़ाए 2.05 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर खातों से उड़ाए 2.05 लाख
विज्ञापन
पीड़ित ने थाने पर तहरीर देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शेयर बाजार में मुनाफा कमाने का लालच देकर एक व्यक्ति ने ब्रह्मपुरी निवासी राकेश नेगी के मोबाइल में एप डाउनलोड करा दिया। आरोप है कि इसके बाद मोबाइल में सेंध लगाकर साइबर ठगों ने अलग-अलग बैंक खातों से 2.05 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित को मोबाइल रिसेट करने के बाद ठगी का पता चला। मामले में ब्रह्मपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
शिव शक्तिनगर निवासी राकेश नेगी ने बुधवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि दो फरवरी 2026 को देवराज नाम के एक अनजान व्यक्ति ने शेयर बाजार में लाभ कमाने का लालच दिया। इसके बाद उसने राकेश के मोबाइल में एक एप्लीकेशन डाउनलोड करा दी। आरोप है कि एप डाउनलोड करने के बाद मोबाइल में मौजूद बैंक खातों और यूपीआई से जुड़ी जानकारी साइबर ठगों के हाथ लग गई।
पीड़ित ने बताया कि 11 फरवरी से पांच अप्रैल के बीच उसके मोबाइल से लिंक अलग-अलग बैंक खातों से बिना जानकारी के रकम कटती रही। जब उसने मोबाइल चेक किया तो बैंक खाते, यूपीआई आईडी और अन्य डाटा के साथ छेड़छाड़ की जानकारी हुई। इसके बाद उसने मोबाइल को रिसेट किया, जिसके बाद मोबाइल सामान्य रूप से काम करने लगा। पीड़ित के चार अलग-अलग बैंक खातों से 2.05 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई। सीओ ब्रह्मपुरी राम प्रकाश का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --