फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नोएडा से चोरी कार जीपीएस की मदद से बरामद

नोएडा से चोरी कार जीपीएस की मदद से बरामद

Tue, 30 Apr 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
नोएडा से चोरी कार जीपीएस की मदद से बरामद
नोएडा से चोरी कार जीपीएस की मदद से बरामद
विज्ञापन

मवाना। नोएडा से बीती रात चोरी हुई एक कार को नोएडा पुलिस ने मवाना पुलिस की सहायता से चंद घंटों बाद ही बरामद कर लिया। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ नोएडा ले गई।

नोएडा सेक्टर 24 से बीती रात घर के बाहर खड़ी कार चोरों ने चोरी कर ली। मामले की जानकारी मिलते ही कार मालिक ने संबंधित थाने में जानकारी दी। इस पर नोएडा पुलिस ने कार में लगे जीपीएस की सहायता से उसका पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा कार का पीछा करने की भनक लगते ही चोर ने कार दौड़ा दी। इस दौरान कई जगह कार वाहनों एवं पेड़ से टकराई। लहूलुहान हालत में होने के बाद भी चोर कार दौड़ता रहा। मवाना के सठला गांव के पास कार की लोकेशन मिलने पर नोएडा के सेक्टर 24 स्थित थाने के दरोगा प्रदीप त्रिपाठी ने मवाना थाना प्रभारी संजय कुमार को वायरलैस पर सूचना दी। इस पर मवाना पुलिस ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने सठला गांव के पास आरोपी को दबोच लिया। इस पर पुलिस आरोपी एवं कार को थाने ले आई। जहां से नोएडा पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई। उधर, थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि नोएडा पुलिस कार व आरोपी दोनों को नोएडा ले गई है। उन्हें सिर्फ इतनी जानकारी है कि बीती रात कार चोरी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed