{"_id":"5cb8e49cbdec22144c1945d9","slug":"201555621020-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदों से परेशान परिवार ने खाया जहर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोहदों से परेशान परिवार ने खाया जहर, महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहदों से परेशान परिवार ने जहर खाया, महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ/मवाना। हस्तिनापुर में बृहस्पतिवार को शोहदों से परेशान होकर अनुसूचित जाति के एक परिवार ने जहर खा लिया। इसमें महिला की मौत हो गई। पिता व पुत्री की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोप है कि परिवार ने थाने से पुलिस अधिकारी तक से सुरक्षा की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने 12 घंटे में पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मामला हस्तिनापुर थानाक्षेत्र के पल्टूपुरी गांव का है। गांव में अनुसूचित जाति का एक परिवार रहता है। परिवार की बेटी दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीसीए और बेटा मवाना स्थित एक कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। बेटी बुधवार शाम दिल्ली से घर आई थी। बेटा सुबह कॉलेज में परीक्षा देने चला गया। तभी दंपती व बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की जानकारी होने पर पड़ोस के लोगों ने दंपती और बेटी को मवाना स्थित एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मां की मौत हो गई, जबकि पिता और पुत्री की हालत गंभीर है। सूचना पर एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव, सीओ यूएन मिश्रा, तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने पिता-पुत्री के बयान लेकर आठ लोगों पर केस दर्ज कराया। पीड़ितों ने मोहल्ले के कश्यप बिरादरी के एक परिवार के रवि, गोपाल, आदेश, सोनू, पप्पू, सत्ते, कृष्णपाल और सचिन पर मारपीट व छेड़खानी का आरोप लगाया है।
शिकायत करने पर पुलिस ने नहीं सुनी
पीड़ित पिता-पुत्री ने बताया कि 12 अप्रैल को आरोपियों ने महिला से छेड़छाड़ की। दंपती ने हस्तिनापुर थाने में शिकायत की। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। 14 अप्रैल को महिला से छेड़छाड़ और मारपीट की। पीड़ितों ने 15 अप्रैल को एसएसपी से शिकायत करने की बात कही। इस पर गुस्साए आरोपियों ने घर में घुसकर बंधक बनाकर सभी को पीटा। लगातार उत्पीड़न और पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने से परिवार टूट गया।
विज्ञापन
आठ लोगों पर मुकदमा, पांच गिरफ्तार
सीओ मवाना यूएन मिश्रा ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर हस्तिनापुर थाने में आरोपी रवि, गोपाल, आदेश, सोनू पुत्र पप्पू व पप्पू, सत्ते, कृष्णपाल पुत्र बनारसी और सचिन पुत्र सत्ते के खिलाफ धारा 147, 323, 452, 354, 352, 306 और एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने सत्ते, आदेश, सचिन, गोपाल और रवि को गिरफ्तार किया है।