{"_id":"5ca66be4bdec221446319546","slug":"201554410468-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह अप्रैल को विफल रही बैठक तो करेंगे विरोध-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह अप्रैल को विफल रही बैठक तो करेंगे विरोध-प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छह अप्रैल को विफल रही बैठक तो करेंगे विरोध-प्रदर्शन
- आनंद अस्पताल के मेडिकल स्टोरों पर बकाया का मामला
- दवा व्यापारियों ने खैरनगर में की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। आनंद अस्पताल के मेडिकल स्टोरों पर दवा व्यापारियों के करीब 12.8 करोड़ रुपये बकाया का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को दवा व्यापारियों ने खैरनगर में बैठक की। इस दौरान तय हुआ कि छह अप्रैल को आनंद अस्पताल के मालिकों के साथ होने वाली बैठक की रूपरेखा तैयार की गई। तय हुआ कि अगर यह बैठक विफल होती है तो चुनाव के बाद विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री रजनीश कौशल ने बताया कि आनंद अस्पताल के मेडिकल स्टोरों पर दवा व्यापारियों के बकाया के संबंध में आनंद अस्पताल के मालिक हरिओम आनंद की बेटी मानसी, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. सुभाष यादव और डॉ. संजय अग्रवाल ने छह अप्रैल को दोपहर 12 बजे मीटिंग के लिए दवा व्यापारियों को बुलाया है। इस संबंध में खैरनगर में दवा व्यापारियों की मीटिंग हुई, जिसमें तय किया गया है कि अगर बैठक में कोई निर्णय नहीं निकलता है तो चुनाव बाद दवा व्यापारी विरोध-प्रदर्शन या कोई बड़ा निर्णय लेने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में आदि रजनीश कौशल, मोइनुद्दीन गुड्डू, मनोज शर्मा कपिल चड्ढा, वैभव आनंद, राहुल, विनय गंभीर, नीरज तोमर, रोहित महाजन, उमेश तारा, संदीप जैन, नवप्रीत, निखिल गोयल, प्रदीप दुआ और राजेंद्र आदि रहे।
गौरतलब है कि दवा व्यापारी गढ़ रोड स्थित आनंद अस्पताल में अपने बकाया को लेकर दो बार पहुंच चुकेहैं। उन्हें जल्द ही पैसे दिए जाने का आश्वासन दिया गया था। आनंद अस्पताल के मेडिकल स्टोरों पर खैरनगर के65 से 70 मेडिकल स्टोरों का करीब डेढ़ साल पुराना पैसा बकाया है। आनंद अस्पताल के मैनेजर मुनीश पंडित का कहना है कि दवा व्यापारियों का जो पैसा है, वह जल्द ही दे दिया जाएगा।