फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेडिकल कॉलेज को मिले चार करोड़ रुपये

मेडिकल कॉलेज को मिले चार करोड़ रुपये

Mon, 25 Mar 2019 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज को मिले चार करोड़ रुपये
मेडिकल कॉलेज को मिले चार करोड़ रुपये
विज्ञापन

मेरठ। राजकीय मेडिकल कॉलेज मेरठ के लिए वित्तीय वर्ष 2018-19 की समाप्ति पर शासन ने बजट का आवंटन किया है। मेडिकल कॉलेज को आवंटित बजट से बची हुई धनराशि को दोबारा जारी करके उपयोग में लाया गया है। इससे मेडिकल कॉलेज में छात्रवृत्ति और छात्रों का वेतन दिया जाएगा।
मेडिकल कॉलेज को पूर्व में ट्रॉमा सेंटर के लिए जो धनराशि मिली थी, उसमें से करीब पौने दो करोड़ रुपये शासन को वापस किए गए हैं। इसके अलावा स्टाफ को वेतन देने के लिए तीन करोड़ रुपये की डिमांड की गई थी। जिसमें से दो करोड़ 46 लाख रुपये मिले हैं। साथ ही छात्रवृत्ति के लिए 1.95 करोड़ की मांग की गई थी, जिसमें से करीब डेढ़ करोड़ रुपये मिला है। कई अन्य मदों में यहां से करोड़ों रुपये की डिमांड हुई है। प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि अभी तक यही जानकारी मिली है। अगर इसके अलावा बजट मिलता है तो भवन निर्माण व उपकरणों की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

दवा के लिए मांगा है आठ करोड़ रुपये
मेडिकल कॉलेज में दवाओं के लिए करीब आठ करोड़ रुपये मांगा गया है, मगर यह राशि अभी तक नहीं मिली है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह राशि मिल जाएगी। रिसेप्शन सेंटर, लाइब्रेरी का भी निर्माण कार्य चल रहा है। उसके लिए पहले ही पैसा मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed