{"_id":"5b8d9af142c792465c2cb52c","slug":"201536006897-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम होते ही जाम से जूझा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम होते ही जाम से जूझा शहर
Updated Tue, 04 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाम से हुआ बुरा हाल, थमें वाहनों के पहिए
मेरठ। सोमवार शाम शहर की सड़कों पर भयंकर जाम लग गया। दिल्ली रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में फंसे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं मुख्य चौराहों पर भी भी यातायात व्यवस्था बिगड़ी रही। अधिकांश स्थानों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी गायब मिले।
सोमवार शाम को छह बजे लालकुर्ती पैठ बाजार से जीरो माइल तक जाम की स्थिति बन गई। वहीं जीरो माइल चौराहे से लेकर बेगमपुल तक भी जाम लगा रहा। दिल्ली रोड पर भैसाली बस अड्डे के सामने और केसरगंज से लेकर रेलवे रोड चौराहे तक भी वाहन जाम में फंसे रहे। वहां लोगों को पैदल निकलने में काफी दिक्कत हो रही थी। इसके अलावा रेलवे रोड चौराहे से मेट्रो प्लाजा तक भी जाम लगा रहा। मेट्रो प्लाजा से दिल्ली चुंगी तक आधा किमी तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। उधर, बिजली बंबा बाईपास पर भी शाम को जुर्रानपुर फाटक के पास वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वहां एक ट्रैक्टर ट्राली के सड़क किनारे फंसने पर पुलिस को जाम खुलवाने में परेशानी हुई।
बारिश के बाद बढ़ा वाहनों का दबाव
एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी का कहना है कि दोपहर को भारी बारिश के बाद शाम को अचानक से दिल्ली रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। कुछ स्थानों पर पुलिस की ड्यूटी थी और जाम खुलवाया। कई जगह शोभायात्रा और अन्य धार्मिक कार्यक्रम से भी जाम की समस्या बनी।