{"_id":"5b5cd80c4f1c1b54638b539e","slug":"201532811276-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएंगे सुनील बंसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएंगे सुनील बंसल
Updated Sun, 29 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनील बंसल की बैठक को लेकर परेशान दिख रहे नेता
मेरठ। भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल सोमवार को पश्चिमी क्षेत्र की कार्यसमिति सहित सभी जिलाध्यक्षों, व क्षेत्रीय मोर्चा, प्रकोष्ठ और प्रकल्पों के अध्यक्षों, महामंत्रियों, संयोजकों और सहसंयोजकों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान आपसी गुटबाजी के बीच अनुशासनहीनता सहित कई अन्य मामलों के उठने की चर्चा के बीच कुछ पदाधिकारियों के चेहरों पर परेशानी साफ नजर आ रही है।
सुनील बंसल सोमवार को मोदीपुरम स्थित सीईआरटी कॉलेज में बैठक लेंगे। यह बैठक दो सत्रों में संपन्न होगी। जिसके पहले सत्र में वह पश्चिमी क्षेत्र की कार्यसमिति के साथ बैठक करेंगे। जबकि दूसरे सत्र की बैठक में पश्चिमी क्षेत्र के सभी जिलाध्यक्ष, भाजपा के सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ और प्रकल्पों के अध्यक्ष व संयोजक तथा सह संयोजक भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में एक तरफ जहां 11 व 12 अगस्त को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारी पर चर्चा होगी। तो दूसरी तरफ मुख्य चर्चा संगठन की मजबूती और अनुशासन के साथ ही लोकसभा चुनाव पर चर्चा होगी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार इस बैठक में पश्चिमी क्षेत्र के कुछ जिला व महानगर पदाधिकारियों को लेकर भी शिकायत हो सकती है। जिसके लिए लामबंदी चल रही है। ऐसे में कुछ पदाधिकारियों के पसीने छूटे हुए हैं। क्योंकि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले पश्चिम के कुछ जनपदों में बदलाव की बात कही जा रही है।