{"_id":"5b5cd7fe4f1c1b4c748b7a4d","slug":"201532811262-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए आफिस में किताबों का ढेर देख भड़की सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए आफिस में किताबों का ढेर देख भड़की सीडीओ
Updated Sun, 29 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीएसए ऑफिस में किताबों का ढेर देख भड़की सीडीओ
मेरठ। मुख्य विकास अधिकारी आर्यिका अखौरी ने शनिवार को बीएसए ऑफिस का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गोदाम में किताबों का ढेर लगा देख बीएसए सहित पुस्तक वितरण प्रभारी को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने बीएसए को चेतावनी जारी की और प्रभारी को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने का आदेश दिया।
अमर उजाला ने पाठय पुस्तकों के वितरण नहीं होने और बीएसए ऑफिस में किताबों के ढेर का फोटो प्रकाशित करते हुए प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद कुछ जनप्रतिनिधियों ने भी सीडीओ से इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर सीडीओ आर्यिका अखौरी ने शनिवार को बीएसए ऑफिस में छापा मारा। उन्होंने किताबों का ढेर लगा होने पर बीएसए से पूछा कि जब हजारों की संख्या में किताबें यहां मौजूद हैं तो उनका वितरण अभी तक क्यों नहीं हुआ। बीएसए ने बताया कि किताबें उपलब्ध होने के बाद इसका सत्यापन कमेटी करती है तथा सत्यापन के बाद किताबें बीआरसी को भेजी जाती हैं, जहां से विद्यालयों को वितरित करते हुए बच्चों को किताबों का वितरण होता है।
सीडीओ ने इसके बाद पुस्तक वितरण प्रभारी भारत भूषण से इसकी जानकारी ली, लेकिन वह कोई ऐसा अभिलेख उपलब्ध नहीं करा सके, जिससे यह पता चल सके कि किताबें किस किस दिनांक में वितरित हुई। यही नहीं जो रजिस्टर उन्होंने दिखाया वह भी अधूरा था। उन्होंने बीएसए को जल्द पुस्तक वितरण कराने को कहा है।
विज्ञापन
बीएसए ने दी जानकारी
सीडीओ को बीएसए द्वारा पुस्तक वितरण का ब्यौरा उपलब्ध कराया गया। जिसमें उन्होंने बताया कि मेरठ नगर की 10,658, मेरठ विकास खंड की 2817, हस्तिनापुर ब्लाक की 7027 तथा जिला विद्यालय निरीक्षक की 9508 कुल 30010 किताबें बिना वितरण कराए कार्यालय में उपलब्ध है। जिस पर सीडीओ ने बीएसए को निर्देश दिया कि वह शनिवार शाम तक ही हर दशा में इन किताबों को संबंधित स्थानों पर भिजवा दें। इसके साथ ही परियोजना निदेशक को निर्देश दिया कि वह सोमवार में दोबारा निरीक्षण कर उन्हें रिपोर्ट दें।
खास बातें:
सीडीओ ने बीएसए कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
पाठ्य पुस्तकों का समय से वितरण नहीं होने पर बीएसए को चेतावनी व पटल सहायक को दी प्रतिकूल प्रविष्टि