{"_id":"5b5a31444f1c1b4b748b728b","slug":"201532637508-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"700 वार्डन करेंगे कांवड़ यात्रा में वर्दी पहनकर सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
700 वार्डन करेंगे कांवड़ यात्रा में वर्दी पहनकर सहयोग
Updated Fri, 27 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
700 वार्डन कांवड़ यात्रा के दौरान देंगे सहयोग
मेरठ। डीएम अनिल ढींगरा ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके साथ ही कांवड़ मार्गों पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना भी शासन व प्रशासन का दायित्व है। कांवड़ मार्गों पर यातायात को सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। वहीं कांवड़ यात्रा के दौरान नागरिक सुरक्षा वार्डनों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इस दौरान वार्डन न केवल यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग देंगे, बल्कि हर गतिविधि पर नजर रखते हुए तत्काल प्रशासन को सूचना भी देंगे।
डीएम अनिल ढींगरा ने यह बात चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के बृहस्पति भवन सभागार में कांवड़ यात्रा की तैयारी के लिए नागरिक सुरक्षा के वार्डनों की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि नागरिक सुरक्षा संगठन समर्पण और नि:स्वार्थ भाव से सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भी उन्हें उमीद है कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में वह अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि नागरिक सुरक्षा की टीम यातायात को सुगम बनाने व आम नागरिकों को गाइड कर सही रास्ता दिखाने में सहयोग करेगी। मध्य गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर इस बार वार्डनों के सहयोग से यातायात व सुरक्षा व्यवस्था व्यवस्थित की जाएगी। अपर जिलाधिकारी नगर मुकेश चंद्र ने बताया कि जनपद में कुल 932 नागरिक सुरक्षा वार्डन है।ं जिसमें से 700 पुरुष व महिला वार्डनों को विभिन्न चौराहों व शिवालयों पर पीली ड्रेस पहनकर तैनात किया जाएगा। 2 अगस्त से 8 अगस्त तक वार्डन मार्गों पर तथा 8 व 9 अगस्त को शिवालयों पर मुस्तैद रहकर कार्य करेंगे। औघड़नाथ मंदिर पर खोया पाया केंद्र का संचालन भी वार्डन ही करेंगे और वहां पर चिकित्सा केंद्र भी इनके द्वारा ही संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा संगठन की ओर से चीफ वार्डन संदीप गोयल आदि ने जिलाधिकारी, एसएसपी और एडीएम सिटी एसपी सिटी को स्मृति चिह्न भेंट किया। बैठक में एसपी सिटी रणविजय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार सिंह, उपनिंयत्रक रविंद्र कुमार, सहा उप नियंत्रक नवीन नारंग, डिप्टी चीफ वार्डन नरेंद्र सिंह मलिक आदि मौजूद रहे।