{"_id":"5aee19fd4f1c1b042e8b7287","slug":"201525553661-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम ब्रांच ने आईपीएल पर सट्टा लगाते पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइम ब्रांच ने आईपीएल पर सट्टा लगाते पकड़ा
Updated Sun, 06 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टे का भंडाफोड़
मेरठ। शारदा रोड ब्रह्मपुरी में बिजलीघर के सामने एक घर में आईपीएल के ऑनलाइन सट्टे का भंडाफोड़ हुआ है। मौके से तीन युवक पकड़े गए। जिनसे छह मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और कई सिम मिले हैं।
एएसपी कैंट सतपाल सिंह के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच प्रभारी जयवीर सिंह और उनकी टीम ने सटीक सूचना पर यह छापामारी की। एएसपी के अनुसार यह ऑनलाइन सट्टा नितिन आहुजा के घर में चल रहा था। आईपीएल में पांच, दस, पंद्रह और बीस ओवर पर अलग-अलग सट्टा लगता था। मौके से नितिन आहुजा, विशाल महेश्वरी और विनीत जैन को गिरफ्तार किया गया।
हर खिलाड़ी की अलग कीमत
एएसपी ने बताया कि हर खिलाड़ी पर अलग-अलग कीमत तय थी। सट्टा खेलने वालों को मोबाइल फोन से जोड़ा जाता था। पैसे लेने के लिए बिचौलिये अलग से लगना बताए गए, जो सट्टा लगाने वालों से घर-घर जाकर वसूली करते थे। क्राइम ब्रांच ने तीनों सटोरियों को ब्रह्मपुरी थाना पुलिस को सौंप दिया। सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया का कहना है कि तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीनों को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
पांच लाख तक की ऑफर
क्राइम ब्रांच ने तीनों आरोपियों को आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा लगाते रंगे हाथों पकड़ा। जिस पर सटोरियों ने पुलिसकर्मियों को दो से पांच लाख रुपये तक का ऑफर कर डाला। जिस पर एएसपी कैंट ने आरोपियों को जमकर हड़काया। आरोपियों को थाने से छुड़ाने के लिए एक भाजपा नेता समेत कई लोग देर रात तक ब्रह्मपुरी थाने में जुटे रहे।
खास बातें:
- शारदा रोड पर बिजलीघर के सामने गली में मारा छापा
- घर में चल रहा था सट्टा, तीन आरोपी गिरफ्तार