{"_id":"5ab80d704f1c1bc0078b718f","slug":"201522011504-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन लगवाएगा दो निशुल्क चिकित्सा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन लगवाएगा दो निशुल्क चिकित्सा शिविर
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। अमर उजाला फाउंडेशन के ‘स्वस्थ शरीर सुरक्षित जीवन’ के तहत अमर उजाला की ओर से 27 मार्च को खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 28 मार्च को परीक्षितगढ़ की दलित बस्ती मोहल्ला मातावाला में एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें सीएमओ कार्यालय और सीएचसी पर तैनात चिकित्सक मरीजों की जांच करेंगे।
कैंप में गांवों और मुहल्लों के सैकड़ों मरीज आएंगे। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगेगा। खरखौदा सीएचसी पर कैंप का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजकुमार करेंगे। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञों के डॉक्टरों द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। कैंप में फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग और नाक-कान गला रोग विशेषज्ञ व फार्मासिस्ट आदि रहेंगे। नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में अमर उजाला फाउंडेशन की टीम मौजूद रहेगी।