फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भगवामय होने लगा राष्ट्रोदय स्थल

भगवामय होने लगा राष्ट्रोदय स्थल

Tue, 20 Feb 2018 02:20 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
भगवामय होने लगा राष्ट्रोदय स्थल
भगवा रंग में रंगने लगा राष्ट्रोदय स्थल
विज्ञापन


मेरठ।
राष्ट्रोदय स्थल अब भगवा रंग में रंगने लगा है। रात दिन चल रही तैयारियों के बीच स्वयं सेवक पूरे स्थल को भगवा रूप देने में लगे हैं। ढाई किमी लंबे और एक किमी चौड़े मैदान को चारो तरफ से भगवा और सफेद रंग के पर्दों से कवर करने के साथ ही मैदान में चारो तरफ भगवा ध्वज फहराने लगे हैं।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का अभी तक का सबसे बड़ा स्वयं सेवक समागम ‘राष्ट्रोदय’ के नाम से 25 फरवरी को होने जा रहा है। इसमें मेरठ प्रांत के तहत आने वाले 14 जनपदों से 3.11 लाख से ज्यादा स्वयं सेवक प्रतिभाग करेंगे और इस कार्यक्रम को आरएसएस के सरसंघ चालक मोहनराव भागवत संबोधित करेंगे। इस भव्य कार्यक्रम की तैयारी भी बहुत भव्य तरीके से हो रही है। एक तरफ जहां 35 फीट ऊंचे मंच की बैक ग्राउंड को सूर्योदय की आकृति दी जा रही है, तो मंच के आगे की तरफ विजयी रूपी रथ का कटआउट लगाया जाएगा। इन सब तैयारियों के बीच मंच की साज सज्जा का काम जहां तेजी से चल रहा है तो विशाल मैदान को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। मैदान के बीच में स्वयं सेवकों के बैठने के लिए लाइनें बनाने का काम शुरू हो चुका है और मैदान के बीच लाउडस्पीकर भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं मैदान को खुला रखने के बजाए चाराें तरफ से टिन शेड से कवर किया गया है। जिसमें अंदर की तरफ सफेद और भगवा रंग के पर्दे लगा दिए गए हैं। जबकि मैदान में लाउडस्पीकर की बल्लियों और बिजली के पोल पर भगवा ध्वज के साथ ही राष्ट्रीय महापुरुषों के कटआउट भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल में प्रवेश के लिए भी द्वार बनाए जा रहे हैं, इनको भी भगवा रंग में रंगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed