{"_id":"5a5bbb604f1c1b61268b46c7","slug":"201515961184-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हील चेयर प्रतियोगिता का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हील चेयर प्रतियोगिता का समापन
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्हील चेयर क्रिकेट प्रतियोगिता में यूपी का रहा जलवा
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। स्वामी विवेकानंद जयंती पर कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित व्हील चेयर क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रदर्शन शानदार रहा। उत्तर प्रदेश की टीम ने प्रतियोगिता में सभी चारों मैच जीतकर अपना परचम लहराया। वहीं दिल्ली में आयोजित होने वाले मैचों में टीम का चयन भी हो गया है।
उत्तर प्रदेश व्हील चेयर क्रिकेट एसोसिएशन एवं क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम दिन तीन मैच खेले गये। पहला मैच मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के बीच खेला गया। उत्तर प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 149 रन बनाए। मध्यप्रदेश की टीम की 10 ओवर में 7 विकेट पर सिर्फ 18 रन ही बना पाई। उत्तर प्रदेश ने यह मैच 131 रन से जीता। विजेता टीम के बल्लेबाज अभय ने 44 रन, अनमोल ने 39, सोमजीत ने 26 रन बनाये। मैच के मैन ऑफ द मैच इरफान रहे। दूसरा मैच मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के बीच हुआ। मध्यप्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 78 रन बनायें। महाराष्ट्र ने दसवें ओवर में हीे 7 विकेट खोकर 81 रन बनायें। इस मैच के मैन ऑफ द मैच महाराष्ट्र के साहिल रहे। तीसरा और अंतिम मैच उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र के बीच खेला गया। इसमें उत्तरप्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 3 विकेट खोकर122 रन बनाएं। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी महाराष्ट्र की टीम 10 ओवर में 7 विकेट पर 48 रन ही बना सकी। मैच के मैन ऑफ द मैच उत्तर प्रदेश के अनमोल रहे। अनमोल ने नाबाद रहते हुए 78 रनों की शानदार पारी खेली। उप्र ने प्रतियोगिता में होने वाले सभी चार मैचों पर अपना कब्जा जमाया। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश टीम का दिल्ली में आयोजित मैचों के लिए चयन हो गया। इस दौरान क्रीड़ा भारती के कपिल त्यागी, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर, उपक्रीड़ा अधिकारी लक्ष्यराज त्यागी, कोच भूपेंद्र सिंह यादव, उप्र टीम मैनेजर पुनीत मुलतानी आदि मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि विधायक सत्यवीर त्यागी ने तीनों टीमों के कप्तानों को एक-एक हजार रुपये नगद दिए। उत्तरप्रदेश व्हील चेयर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय प्रताप, टीम मैनेजर पुनीत मुलतानी, क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष डॉ संदीप चौधरी, मीडिया प्रभारी श्वेता, महानगर मंत्री कपिल त्यागी, कार्यालय प्रमुख अभिमन्यु महाजन, विपुल जैन, कौशल पंडित ने तीनों मैचों के मैन ऑफ द मैच को 1100, 1100 रुपये दिए।
विज्ञापन
खास बात
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित हुई प्रतियोगिता में यूपी ने चारों मैच जीते