फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मतगणना में लचर रही प्रशासनिक व्यवस्था

मतगणना में लचर रही प्रशासनिक व्यवस्था

Sat, 02 Dec 2017 02:02 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
मतगणना में लचर रही प्रशासनिक व्यवस्था
मेरठ। नगर निगम की मतगणना को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह लचर रही। पूरी मतगणना के दौरान एक बार भी चक्रवार मतगणना को सार्वजनिक नहीं किया गया। यही नहीं, मतगणना के बाद उसे फीड करने की गति इतनी धीमी थी कि प्रत्याशी जब 2 लाख से ऊपर वोटों की गणना कर रहे थे, तो महापौर के निर्वाचन अधिकारी कक्ष में 70 हजार वोटों की गणना हो रही थी।
विज्ञापन

मतगणना को लेकर जिला प्रशासन की व्यवस्था इस बार पूरी तरह अव्यवस्थाओं से भरपूर रही। मतगणना परिसर में अलग-अलग पंडाल तो लगाए गए थे। लेकिन उनमें व्यवस्था के नाम पर कुछ नहीं था। मीडिया कर्मियाें के साथ कई बार सुरक्षाकर्मियों ने अभद्रता की, तो निर्वाचन अधिकारियों के स्तर से कोई भी अपडेट समय से उपलब्ध नहीं हो पायी।
विज्ञापन

चार बजे शुरू की महापौर की गणना अपलोड
मतगणना की अव्यवस्था का पता इसी बात से चलता है कि प्रत्याशियों को प्राप्त मतों की गणना शाम चार बजे से अपलोड़ करना शुरू किया। जब निर्वाचन आयोग से दबाव आना शुरू हुआ तो आनन फानन में आधा दर्जन से ज्यादा आईटी विभाग के कर्मचारियों को लगाकर रात आठ बजे तक प्रत्याशियों को प्राप्त मतों को अपलोड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- निर्वाचन आयोग ने भी जतायी लेटलतीफी पर नाराजगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed