फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   श्री कृष्ण रुकमणी विवाह का मंचन

श्री कृष्ण रुकमणी विवाह का मंचन

Tue, 12 Sep 2017 03:15 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 03:15 AM IST
विज्ञापन
श्री कृष्ण रुकमणी विवाह का मंचन
भागवत में कंस वध की कथा सुनाई
विज्ञापन

दुर्गा मंदिर में हुआ श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
किठौर।
कस्बा स्थित दुर्गा मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह के छठे दिन सोमवार को कंस वध की कथा का वर्णन किया गया। पंडित घनश्याम शास्त्री ने बताया कि भगवान को केवल भक्ति से प्राप्त किया जा सकता है।
कथा प्रसंग में महाराज श्री ने कहा कि कंस के अनुचरों का वध तथा कंस वध एक साधारण घटना नहीं थी। इससे यह ज्ञान होता है कि जो जैसा कर्म करेगा फल की प्राप्त भी वैसी ही होगी। इसके बाद महारास की कथा सुनाते हुए कहां कि भगवान श्री कृष्ण ने यमुना तट पर गोपियों के साथ नृत्य किया। वास्तव में यह नृत्य नहीं आत्मा का परमात्मा से मिलन है। बृज की गोपियां साधारण गोपियां नहीं थी। वेद के उपासना कांड के समस्त मंत्र गोपी रुप में आवतरित हुए थे। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के रासमंडल से अंतरध्यान होने पर गोपी गीत के माध्यम से उनकों पुन: रास मंडल में उपस्थित होने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन

भगवान कृष्ण सोलह कलाओं से युक्त तथा महायोगी थे। उनके द्वारा कि गई लीलाओं में गूढ़ रहस्य है। प्रत्येक लीला जीवन उपयोगी होने के साथ सत्य को प्रतिपादित करती है। भगवान श्री कृष्ण के विवाह में सोलह हजार एक सौ आठ विवाहों में आठ पटरानियां मुख्य थी। सत्य भामा, रुकमणी, जामबंती, नंगजिति, लक्ष्मणा और भद्रा आदि थी। जिसमें रुकमणी जी मां लक्ष्मी का स्वरुप थी। कथा में बताया कि कथा सुनने का सही फल तब प्राप्त होगा। जब कथा का सार जीवन में उतारा जाए और उसका अनुकरण किया जाए। कथा के अंत में बच्चों द्वारा मनमोहक झांकियों ने भक्तों को मंत्र मुग्ध कर दिया। उपस्थित भक्तों ने कन्यादान कर विवाह उत्सव मनाया। पंडित महेश अग्नि होत्री ने बताया कि मंगलवार को परिक्षित मोक्ष कथा एवं श्रीमद्भागवत कथा के 18 हजार श्लोकों का सार बताया जाएगा। इस दौरान पंड़ित महेश अग्नि होत्री, राजेश सिंघल, इंदु सिंघल, अमन बंसल, यश गोयल, अनुराधा, रजनी, अर्चना, अलका आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed