फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   200 properties to be auctioned on February 19

19 फरवरी को होगी 200 संपत्तियों की नीलामी

Sun, 09 Feb 2020 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
200 properties to be auctioned on February 19
मेरठ। करोड़ों रुपये की संपत्ति बेचकर आय बढ़ाने के लिए एमडीए हर महीने ई-नीलामी का आयोजन कर रहा है। इस बार 19 फरवरी को होने वाली ई-नीलामी में 200 संपत्तियों को शामिल किया गया है। पिछले महीने हुई ई-नीलामी में 19 करोड़ की संपत्तियों को बेचा गया था। इन सभी संपत्तियों को ई-नीलामी के लिए वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।
विज्ञापन

कई महीनों से घाटे में चल रहे एमडीए ने शैक्षिक, ग्रुप हाउसिंग, कम्यूनिटी हॉल आदि को ई-नीलामी में शामिल किया था। इसमें गंगानगर, रक्षापुरम, लोहियानगर आदि क्षेत्रों की संपत्तियां शामिल हैं। इसकी अधिक जानकारी एमडीए वेबसाइट से ले सकते हैं। इस बार ई-नीलामी से एमडीए करोड़ों रुपये की आय कमाने का प्रयास कर रहा है। जिससे एमडीए की योजनाओं में होने वाले विकास कार्यों को रफ्तार मिल सके। कई योजनाओं पर भी तेजी से कार्य किया जा सके। इस ई-नीलामी में शामिल होने के लिए तीन फरवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ई-नीलामी में भाग लेने के लिए चार फरवरी से 14 फरवरी तक ई-नीलामी के लिए अपना डॉक्युमेंट अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद 19 फरवरी को सुबह 9 बजे से ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed