फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   200 kg of prepared khoya and other items were destroyed.

Meerut News: 200 किलो तैयार खोया व अन्य सामान नष्ट कराया

Wed, 26 Aug 2026 08:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
200 kg of prepared khoya and other items were destroyed.
दौराला - चिरौड़ी गांव में मिलावटी खोया की सूचना मिलने पर पहुंची टीम जांच करती। स्रोत : संवाद
- नकली खोया बनाने की सूचना पर छापा, टीम ने खोया और अन्य सामान कराया नष्ट
विज्ञापन

- खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दौराला क्षेत्र के चिरौड़ी गांव में की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला (मेरठ)। नकली खोया तैयार कर बाजार में बेचने की सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दौराला क्षेत्र के चिरौड़ी गांव में खोया निर्माण इकाई पर छापा मारा। टीम ने मौके से करीब 200 किलो तैयार खोया बरामद कर नष्ट कराया। इसके अलावा 120 लीटर दूध, 57 किलो वनस्पति, एक किलो अज्ञात केमिकल और करीब 25 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर भी मिला। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट के संदेह में खोया, दूध, वनस्पति और स्किम्ड मिल्क पाउडर के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
मंगलवार रात मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा को नकली खोया तैयार किए जाने की सूचना मिली थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम पुलिस बल के साथ चिरौड़ी गांव पहुंची। टीम ने खाद्य कारोबारी सोनू प्रजापति के प्रतिष्ठान पर छापा मारकर खोया निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां खोया बनाने का काम चलता मिला। मौके पर मिले पदार्थों के मिश्रण से खोया तैयार किए जाने की आशंका जताई गई।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मिलावट के संदेह में खोया, स्किम्ड मिल्क पाउडर, दूध और वनस्पति के नमूने लिए। नमूना लेने के बाद करीब 55 किलो वनस्पति और 21 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर सीज कर खाद्य कारोबारी की अभिरक्षा में सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, खराब और अस्वच्छ स्थिति में रखे तथा मिलावट के संदेह वाले करीब 200 किलो खोया को कारोबारी की सहमति से नष्ट करा दिया गया। नष्ट किए गए खोया की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। उनके अनुसार बरामद वनस्पति की अनुमानित कीमत 11 हजार और स्किम्ड मिल्क पाउडर की कीमत करीब 9450 रुपये है। मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

दौराला - चिरौड़ी गांव में मिलावटी खोया की सूचना मिलने पर पहुंची टीम जांच करती। स्रोत : संवाद

दौराला - चिरौड़ी गांव में मिलावटी खोया की सूचना मिलने पर पहुंची टीम जांच करती। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed