फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   200 kg of chhena rasgulla destroyed in Sarurpur

Meerut News: सरूरपुर में 200 किलो छेना रसगुल्ला नष्ट कराया

Thu, 26 Feb 2026 08:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
200 kg of chhena rasgulla destroyed in Sarurpur
सरूरपुर। गांव जैनपुर देवली खेड़ा में छेना रसगुल्ला को नष्ट करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। टीम
होली के पर्व खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया जांच अभियान
विज्ञापन

संवाद समाचार एजेंसी

सरूरपुर। होली पर्व को देखते हुए मिलावटखोरी और अस्वच्छ खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को सहायक आयुक्त खाद्य के नेतृत्व में छापामार अभियान चलाया।
अभियान के तहत क्षेत्र के गांव जैनपुर उर्फ देवली खेड़ा और जसड़ सुल्ताननगर में रसगुल्ला निर्माणशालाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी जगवीर चौधरी व दीपक कुमार की टीम ने कई इकाइयों की जांच की। गांव जैनपुर उर्फ देवाली खेड़ा में छेना रसगुल्ला का नमूना लिया गया। जबकि अन्य भट्ठियों के संचालकों को साफ-सफाई और मानकों के पालन को लेकर सुधार सूचना एवं निर्देश जारी किए गए। टीम ने कस्बा हर्रा से मिश्रित दूध के दो नमूने लिए।
विज्ञापन

वहीं, खिर्वा जलालपुर से पापड़ का नमूना भी संग्रहीत किया। नमूना लेने के बाद निरीक्षण में पाया गया कि कुछ स्थानों पर छेना रसगुल्ला अस्वच्छ एवं अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में तैयार व संग्रहीत किया जा रहा था। जिसे लेकर टीम ने लगभग 200 किलोग्राम छेना रसगुल्ला मौके पर ही नष्ट कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान लोगों के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने आमजन से अपील की है कि वह केवल स्वच्छ व प्रमाणित स्थानों से ही खाद्य सामग्री खरीदें। अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस प्रकार की जांच और कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed