फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   20 trade unions united against housing development

Meerut News: आवास विकास के खिलाफ 20 व्यापार संघ हुए एकजुट

Tue, 11 Feb 2025 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
20 trade unions united against housing development
मेरठ। शास्त्रीनगर में आवास विकास के द्वारा 1473 दुकानदारों को बिजली और पानी के कनेक्शन काटने का आदेश दिया है। इसके बाद क्षेत्र के 20 व्यापार संघों ने नई सड़क तिराहा व्यापार संघ के नेतृत्व में आवास विकास का विरोध करने का निर्णय लिया है। संगठन पदाधिकारियों के साथ मंत्री सोमेंद्र तोमर ने बुधवार को बैठक कर समस्या का समाधान का भी आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

नई सड़क तिराहा व्यापार संघ के अध्यक्ष शील निदान वशिष्ठ ने बताया कि कोर्ट ने 661/6 की 24 दुकानों का ध्वस्तीकरण होना है। इसके साथ ही शास्त्रीनगर 1473 दुकानों को नोटिस दिया गया है। इसके साथ ही बिजली और पानी के कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया कि इसके विरोध में सोमवार को 20 एसोसिएशन की बैठक हुई। तिरंगा व्यापार संघ, सेक्टर 2 व्यापार संघ, जागृति विहार व्यापार संघ, सेंट्रल मार्केट व्यापारी शामिल हुए। नरेंद्र राष्ट्रवादी ने कहा कि व्यापारियों को किसी भी तरह की समस्या नहीं होने दी जाएगी। सभी व्यापारियों को एकजुटकर समस्याएं उठाई जाएंगी।
विज्ञापन

नई सड़क तिराहा व्यापार संघ के महामंत्री नानक चंद शर्मा ने बताया कि शास्त्रीनगर और जागृति विहार के बचे हुए अन्य संगठनों को भी जोड़कर तोड़फोड़ का विरोध किया जाएगा। मंत्री सोमेंद्र तोमर ने भी आश्वासन दिया है कि बुधवार को व्यापारियों के साथ बैठक कर समस्या का बीच का रास्ता निकाला जाएगा। इस अवसर पर मनोज गुप्ता, किशोर वाधवा, देवेंद्र मिनरवा, नरेंद्र राष्ट्रवादी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed