फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   20 lakh theft in the wedding house at Shahpeer Gate

शाहपीर गेट में शादी वाले घर में बीस लाख की चोरी

Fri, 22 Oct 2021 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
20 lakh theft in the wedding house at Shahpeer Gate
शाहपीर गेट में शादी वाले घर में बीस लाख की चोरी
विज्ञापन

मेरठ। शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कोतवाली के शाहपीर गेट में बृहस्पतिवार को शादी वाले व्यापारी के घर में 20 लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया है। उसने चोरी की घटना को कबूल किया है। युवक का साथी कैश और माल लेकर फरार है।
शाहपीर गेट निवासी हाजी नईम व्यापारी हैं। बुधवार को हापुड़ रोड स्थित रॉयल गार्डन में उनकी बेटी की शादी थी। वह घर में ताला लगाकर परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए थे। शादी के बाद घर लौटे तो ताले टूटे मिले। अंदर सामान बिखरा मिला। पीड़ित के अनुसार, बदमाशों ने घर से पांच लाख नकद, छह लाख की ज्वैलरी समेत बीस लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में साकिब और उसके दो दोस्तों का नाम सामने आया है। साकिब के एक साथी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि साकिब और उसके साथी के साथ चोरी की घटना की थी। सारा सामान साकिब के पास है। इससे पह़ले बुढाना गेट और भाटवाड़ा में भी चोरी की थी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस साकिब की तलाश में जुटी है। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि जल्द ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर माल बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी की ज्वैलरी रखी थी
शादी के लिए परिवार ने ज्वैलरी घर पर रखी हुई थी। बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से पहले रेकी की। इसके बाद चोरी को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed