फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   20 lakh stolen from businessman's house in Zaidi Society

जैदी सोसाइटी में कारोबारी के घर 20 लाख की चोरी

Mon, 11 Oct 2021 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
20 lakh stolen from businessman's house in Zaidi Society
जैदी सोसाइटी में कारोबारी के घर 20 लाख की चोरी
विज्ञापन

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र की जैदी सोसाइटी में चोरों ने कारोबारी का बंद मकान खंगाल दिया। रसोई की ग्रिल उखाड़कर अंदर घुसे चोर लाखों की नकदी और जेवरात समेटकर ले गए। वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीमों ने पहुंचकर छानबीन शुरू की।
जैदी सोसाइटी में मोहम्मद इशाक परिवार के साथ रहते हैं। उनका गढ़ रोड पर आटो वर्क्स का कारोबार है। आठ अक्टूबर को परिवार बेटे आसिफ की कोटद्वार स्थित ससुराल में शादी समारोह में शिरकत करने गया था। इसी बीच चोरों ने घर खंगाल दिया।
विज्ञापन

रविवार शाम परिवार लौटा तो ताले टूटे मिले। अंदर सामान फैला था। अलमारियां और लॉकर खुले पड़े थे। सूचना पर नौचंदी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह पहुंचे और जानकारी ली। कुछ ही देर में फोरेंसिक सहित अन्य पुलिस टीम जांच के एिल पहुंची। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने मौके पर पहुंचकर वारदात के जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया। आसिफ ने पुलिस को बताया कि लॉकर में रखे सात लाख रुपये के अलावा करीब सोने के जेवरात गायब हैं। चोर करीब 20 लाख रुपये का सामान ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मौके से मिली पैंट व दुपट्टा
पुलिस को घर में एक जगह से एक जींस पेंट और दुपट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने परिजनों से पूछा तो सामने आया कि वह घर के किसी भी सदस्य का नहीं है। पुलिस इसे महत्वपूर्ण मान रही है। आशंका जताई जा रही है कि यह चोर ही छोड़कर गए हैं।

--
पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीमें लगाई गई हैं जो क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। जल्द कोई न कोई सुराग हाथ लगने के बाद वारदात का खुलासा किया जाएगा। - विनीत भटनागर, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed