{"_id":"6076004d8ebc3e8d1a154971","slug":"20-infected-including-inferior-engineers-and-teachers-found-laward-news-mrt5343720143","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवर अभियंता व अध्यापक समेत 20 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवर अभियंता व अध्यापक समेत 20 संक्रमित मिले
विज्ञापन

दौराला/सरधना/माछरा/मवाना। देहात क्षेत्र में भी धीरे-धीरे कोरोना का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। मंगलवार की गई कोरोना जांच में दौराला में 14, सरधना में चार और माछरा में दो पॉजिटिव पाए गए। जिनमें माछरा बिजलीघर के अवर अभियंता व एक अध्यापक भी शामिल हैं।
दौराला सीएचसी प्रभारी डॉ. आशुतोष ने बताया कि सीएचसी दौराला, गांव चिरौड़ी, कृषि विवि में आयोजित कैंप में 320 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिसमें दौराला चीनी मिल के दो कर्मचारी, दौराला कस्बे के दो, मेरठ रजबन के 10 लोग पॉजिटिव मिले। दौराला क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया कि सीएचसी पर मंगलवार को 297 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया।
सरधना सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुुमार ने बताया कि कोरोना की जांच के लिए 372 लोगों की सेंपलिंग कराई गई, जिसमें चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें मिलक में एक युवक, भामौरी में पिता व पुत्र, गांव ईकड़ी का एक व्यक्ति शामिल है।
विज्ञापन
माछरा सीएचसी प्रभारी डॉ. आलोक नायक ने बताया कि सीएचसी पर कोरोना की जांच की गई, जिसमें माछरा बिजलीघर के अवर अभियंता तथा अमर स्कूल के एक अध्यापक की एंटीजन किट से जांच कराई गई, जिसमें दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उन्हें उनके आवास पर ही क्वारंटाइन किया गया। उन्होंने बताया कि 370 लोगों का स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। उन्हें साबुन से हाथ धोने व मास्क का प्रयोग करने की हिदायत दी गई।
मवाना सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि सीएचसी, गांव मवाना खुर्द, गांव निलौहा, सिंगल पेपर मिल, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शिविर लगाकर 772 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। वहीं, सीएचसी पर 117 लोगों की कोरोना जांच की गई।