{"_id":"6a21c9d08ecf49dad303f39d","slug":"20-hotels-inspected-11-found-deficiencies-notices-will-be-issued-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1208629-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 20 होटलों का किया निरीक्षण, 11 में खामियां, देंगे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 20 होटलों का किया निरीक्षण, 11 में खामियां, देंगे नोटिस
विज्ञापन
- दिल्ली के अग्निकांड के बाद दमकल विभाग ने शुरू किया अभियान
- दस जून तक होटलों में जाकर जांच पड़ताल करेंगे दमकलकर्मी
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिल्ली के मालवीय नगर में हुए अग्निकांड के बाद मेरठ में भी दमकलकर्मी अलर्ट हो गए हैं। दमकल विभाग ने 20 होटलों में आग से बचाव के संसाधनों का निरीक्षण किया। इस दौरान 11 होटल में खामियां मिलीं। इन्हें शुक्रवार यानी आज नोटिस जारी किया जाएगा।
दिल्ली के मालवीय नगर में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। सीएफओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में होटलों की जांच व निरीक्षण के लिए तीन टीमों का गठन किया गया। ये टीम दस जून तक प्रतिदिन निरीक्षण करेंगी। एफएसओ आरके सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को 20 होटलों की जांच में पता चला कि कुछ में आग से बचाव के पर्याप्त उपकरण नहीं है।
टीम ने अभियान में अग्नि सुरक्षा उपकरण, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास और चेतावनी प्रणाली का निरीक्षण किया। सुरक्षा मानकों में कमी पाए जाने पर संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए। सुरक्षा के लिए यह अभियान दस जून तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
-- -