फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   20 corona patients found in Meerut including inspector

मेरठ में इंस्पेक्टर समेत कोरोना के 20 मरीज मिले, 955 हुई कुल संख्या

Mon, 29 Jun 2020 12:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 29 Jun 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
20 corona patients found in Meerut including inspector
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जिले में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को जानी में तैनात एक इंस्पेक्टर समेत कोरोना के 20 नए मरीज मिले। इनमें बेगमबाग के 78 वर्षीय गारमेंट कारोबारी समेत मोरीपाड़ा व थापरनगर की दो गर्भवती महिलाएं भी संक्रमित हैं। सदभावना पार्क मंगलपांडे नगर के एक पेंशनर भी हैं।

विज्ञापन


इनके अलावा जली कोठी, मवाना, सरधना देहात, ढबाई नगर, पुलिस स्ट्रीट, शास्त्री नगर ई ब्लॉक से भी कोरोना के मरीज मिले हैं। यह मरीज 18 साल से लेकर 78 साल तक के हैं। आठ मरीजों की उम्र 60 साल से ज्यादा है। सात महिलाएं और 13 पुरुष हैं। आठ नए केस हैं, बाकी पुराने मरीज के संपर्क वाले हैं। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि मेरठ में कोरोना संक्रमितों की संख्या 955 हो गई है। कोरोना से मरने वालों की संख्या 67 है। रविवार को 18 लोग डिस्चार्ज किए गए। कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या 619 हो गई है। कुल एक्टिव केस 269 हैं। रैपिड एंटीजन किट से अब तक 144 टेस्ट हो चुके हैं, जिनमें से छह लोग पॉजिटिव आए हैं। रविवार को इस किट के जरिए पांच लोग पॉजिटिव मिले। एक की पुष्टि बृहस्पतिवार को हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हापुड़ के मरीज की मेडिकल में मौत
मेरठ। हापुड़ निवासी कोरोना मरीज की रविवार को मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में मौत हो गई। नोडल अधिकारी डॉ. टीवीएस आर्य ने बताया कि हापुड़ के नुआन हाजीपुर निवासी बबलू (35) कोविड पॉजिटिव थे। 21 जून को मेडिकल कॉलेज में उन्हें भर्ती किया गया था। वह क्रोनिक लिवर डिजीज तथा पोर्टल हाइपरटेंशन के पहले से मरीज थे। रविवार को उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed